ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कारागार में पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर को मिला कंप्यूटर टाइप धमकी पत्र और पत्थर, सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल

By Shubh Bhaskar · 17 Jan 2026 · 73 views
कारागार में पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर को मिला कंप्यूटर टाइप धमकी पत्र और पत्थर, सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल

सुनील कुमार मिश्रा (बद्री )दैनिक शुभ भास्कर उत्तर प्रदेश देवरिया जिला कारागार से सामने आई एक अत्यंत गंभीर और चिंताजनक घटना ने न केवल जेल प्रशासन, बल्कि पूरे शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को । जेल परिसर में उनके आवासीय कक्ष के ठीक बाहर कंप्यूटर से टाइप किया गया एक धमकी भरा पत्र और उसके साथ रखा गया पत्थर मिलने से हड़कंप मच गया है।

अधिवक्ता की मुलाकात में सामने आई सच्चाई

आज 16 जनवरी 2026 को सिविल कोर्ट देवरिया के अधिवक्ता प्रवीण द्विवेदी ने देवरिया जिला कारागार में बंद अमिताभ ठाकुर से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान अमिताभ ठाकुर अत्यंत भयभीत, मानसिक रूप से आहत और गहरी चिंता में डूबे हुए दिखाई दिए। उन्होंने अपने अधिवक्ता को बताया कि उनके जेल कक्ष के बाहर एक कंप्यूटर से टाइप किया गया धमकी पत्र मिला है, जिसमें अत्यंत अश्लील भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें जान से मारने की खुली धमकी दी गई है। धमकी पत्र में शब्दशः लिखा है - “जान से मार देंगे मादरचोद”

इस पत्र के साथ एक पत्थर भी रखा हुआ पाया गया, जिसे सीधे-सीधे हिंसा और हत्या के इरादे के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है। यह केवल मौखिक या लिखित धमकी नहीं, बल्कि संभावित हिंसक कार्रवाई की चेतावनी मानी जा रही है।

जेल के भीतर सुरक्षा पर गंभीर प्रश्न

सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि यह घटना देवरिया जिला कारागार के भीतर घटी है, जो कि एक उच्च-सुरक्षा क्षेत्र माना जाता है। सवाल यह उठता है कि जेल परिसर में कंप्यूटर से टाइप किया गया धमकी पत्र कैसे तैयार हुआ?
क्या जेल के भीतर कंप्यूटर और प्रिंटर जैसी सुविधाओं का दुरुपयोग हुआ? और सबसे अहम, ऐसी सामग्री अमिताभ ठाकुर के कक्ष के बाहर तक कैसे पहुँची?

इन सवालों ने जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी तंत्र और आंतरिक अनुशासन पर गंभीर संदेह उत्पन्न कर दिया है। यदि जेल जैसे संरक्षित स्थान में किसी बंदी को इस प्रकार खुलेआम धमकी दी जा सकती है, तो आम बंदियों की सुरक्षा की स्थिति का सहज अनुमान लगाया जा सकता है।





जेल अधीक्षक को दी गई सूचना

अमिताभ ठाकुर ने धमकी पत्र मिलने के तुरंत बाद जेल अधीक्षक दी है।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube