ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

ईटमारिया में विधायक डॉ बैरवा ने किया नवीन भवनों का लोकार्पण व शिलान्यास

By Shubh Bhaskar · 17 Jan 2026 · 19 views
ईटमारिया में विधायक डॉ बैरवा ने किया नवीन भवनों का लोकार्पण व शिलान्यास

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-DMFT योजना अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ईटमारिया में निर्मित नवीन भवन का लोकार्पण तथा राज्य बजट से राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौकी के नवीन भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक डॉ लालाराम बैरवा ने किया।
उल्लेखनीय है कि DMFT योजना के अंतर्गत राउमावि ईटमारिया के नवीन भवन निर्माण हेतु 1 करोड़ 78 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है, वहीं राज्य बजट से रा.प्रा.वि. चौकी के नवीन भवन निर्माण हेतु 73.93 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
इस अवसर पर राजेन्द्र बोहरा, शंकर गुर्जर (भोजपुर), जीवराज गुर्जर (मंडल अध्यक्ष), भैरू लाल गाडरी, कृष्ण गोपाल शर्मा, राधादेवी, राजु गाडरी (सरपंच), सतीश झंवर (प्रधानाचार्य), महावीर सैनी, कैलाश धाकड़, सूर्य प्रकाश शर्मा, सीताराम गाडरी (भोपा), चन्द्रेश मूंदड़ा, सालगराम गाडरी, देवी लाल गाडरी (वार्ड पंच), सोनू गाडरी (वार्ड पंच), जमना लाल गाडरी (वार्ड पंच) सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माताएं-बहनें, छात्र-छात्राएं, नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने विकास कार्यों की सराहना करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक बदलावों पर प्रसन्नता व्यक्त की।

More News

शाहपुरा में फूलडोल मेले को लेकर तैयारियां तेज, अस्थाई दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित
भीलवाड़ा में दलितों पर अत्याचार और बाबा साहेब के अपमान के खिलाफ फूटा बहुजन समाज का आक्रोश; कलेक्ट्रेट घेराव की चेतावनी
सम्पूर्ण विश्व को सनातन की शरण में आना ही होगा - महंत ज्ञानानंद • सांगठ में पंच परिवर्तन विषय पर हुआ मंथन, गौसेवा और सामाजिक एकता का लिया सामूहिक संकल्प
पौधरोपण की आड़ में 'हरा सोना' साफ: पीपल्दा में वन विभाग और ठेकेदारों की जुगलबंदी पर बरसे विधायक चेतन पटेल।
जयपुर सहित 13 जिलों में तेज बारिश हवा में ठंडक
रैणी (अलवर) में हरे वृक्षों की कटाई पर उठे सवाल, मंत्री के जन्मदिन पर चल रहा पौधारोपण अभियान!
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube