ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

आदर्श क्रेडिट कॉपरेटिव सोसायटी लिमिटेड के पीड़ितों का अनिश्चितकालीन धरना 18 को प्रधानमंत्री,सहकारिता मंत्री व मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

By Shubh Bhaskar · 17 Jan 2026 · 51 views
आदर्श क्रेडिट कॉपरेटिव सोसायटी लिमिटेड के पीड़ितों का अनिश्चितकालीन धरना 18 को
प्रधानमंत्री,सहकारिता मंत्री व मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा- आदर्श क्रेडिट कॉपरेटिव सोसायटी लिमिटेड के पीड़ित निवेशकों ने अपने भुगतान की वापसी की माँग को लेकर 18 जनवरी को साँवरिया सेठ मण्डफिया चित्तौड़गढ़ में अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने का निर्णय लिया है। पूरे भारत से 809 ब्रांचों के 21 लाख पीड़ित निवेशक, एडवाइजर, और कर्मचारी इस आंदोलन में शामिल होंगे।
श्री सांवलिया सेठ के दरबार में अर्जी पीड़ितों ने बताया कि वे श्री साँवरिया सेठ के दरबार में अपनी माँग रखेंगे और अर्जी देंगे। इसके बाद, वे अनशन पर बैठ जाएंगे। आदर्श पीड़ित निवेशक संघ राजस्थान के बैनर तले किए जा रहे इस अनूठे आंदोलन में पीड़ितों के भुगतान के लिए निम्नलिखित माँगें रखी जाएंगी:- आदर्श क्रेडिट कॉपरेटिव सोसायटी पर लिक्विडेटर हटाकर नया प्रशासक बैठाना।- जितनी भी प्रॉपर्टी जब्त की गई हो, उसे मुक्त करना और आदर्श की समस्त प्रॉपर्टियों को बेचकर भुगतान करना।आदर्श क्रेडिट कॉपरेटिव सोसायटी की सभी ब्रांचों को फिर से खोलकर ब्याज सहित त्वरित भुगतान करना।
आठ वर्षों से पीड़ितों को न्याय की प्रतीक्षा 18 जनवरी को संघर्ष दल साँवरिया सेठ जाएगा
पीड़ितों ने बताया कि उन्होंने पिछले आठ वर्षों से न्यायपालिका, सरकार, और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है। ऐसे में अब वे श्री साँवलिया सेठ की शरण में जा रहे हैं और अपनी माँगें रखेंगे।
इस आंदोलन में शामिल होने वाले पीड़ित निवेशकों ने बताया कि वे अपनी मांगों को लेकर गंभीर हैं और तब तक अनशन पर बैठेंगे जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं।
इसी श्रृंखला में आज आदर्श पीड़ित निवेशक संघ, राजस्थान के शाहपुरा ब्रान्च के पीड़ित निवेशकों ने प्रधानमंत्री,सहकारिता मंत्री, भारत सरकार , मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम विधायक डॉ. लालाराम बैरवा तथा तहसीलदार को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में प्रहलादराय सनाढ्य,गोपाल लाल शर्मा, माधवप्रसाद शर्मा, दिनेश सिंह भाटी, राजेन्द्र मूंदड़ा,शेर सिंह राठौड़,सुनील शर्मा,आशीष लखारा, रघुनन्दन शर्मा,किशनलाल कहार,भानु सिंह राठौड़,संदीप गदिया,गोविन्द चेचाणी, बंशी लाल कोली आदि पीड़ित निवेशक उपस्थित थे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube