ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

ट्रेड यूनियनों ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर शासन प्रशासन को दिया 12 फरवरी 2026 को हड़ताल पर जाने का नोटिस- गंगेश्वर दत्त शर्मा

By Shubh Bhaskar · 16 Jan 2026 · 9 views
ट्रेड यूनियनों ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर शासन प्रशासन को दिया 12 फरवरी 2026 को हड़ताल पर जाने का नोटिस- गंगेश्वर दत्त शर्मा

सुनील कुमार मिश्रा बद्री दैनिक शुभ भास्कर उत्तर प्रदेश ग्रेटर नोएडा, चारों श्रम संहिताओं व बीज विधेयक 2025, वीबी-जीआरएजीएम विधेयक 2025, बिजली संशोधन विधेयक 2025 के खिलाफ और 12 फरवरी 2026 को होने वाली देशव्यापी हड़ताल की मांगों के समर्थन में मजदूर किसान संगठनों के संयुक्त आवाहन पर आज 16 फरवरी 2026 को देशव्यापी प्रतिरोध दिवस मनाए जाने के आह्वान के तहत इंटक, एटक, एचएमएस, सीटू, ऐक्टू, यूटीयूसी, टीयूसीआई, एलपीएस, यूटीएलएफ, एसवीएस, भालेयू, लोक मजदूर सभा जनवादी महिला समिति, किसान सभा एवं श्रमिक प्रतिनिधियों/ट्रेड यूनियन कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय सूरजपुर ग्रेटर नोएडा पर जोरदार प्रदर्शन कर केंद्र व प्रदेश सरकार को जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर के माध्यम से सरकार द्वारा मजदूर विरोधी 04 श्रम कोड़ों को लागू करने की गयी घोषणा के खिलाफ 12 फरवरी 2026 को होने वाली देशव्यापी हड़ताल में शामिल होने का हड़ताल नोटिस/ ज्ञापन दिया। जिलाधिकारी की ओर से ज्ञापन मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री अनुराग शास्वत ने लिया और प्रदर्शनकारियों को उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी। कार्यक्रम की शुरुआत समाजवादी मजदूर सभा गौतम बुध नगर अध्यक्ष श्री रजब खान के कल शाम बीमारी के चलते निधन हो गया उन्हें 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दिए जाने के साथ हुई।
प्रदर्शन का नेतृत्व व सम्बोधन हिंद मजदूर सभा के नेता आरपी सिंह चौहान, रितेश कुमार झा, टीयूसीआई नेता उदय चंद्र झा, ऐक्टू नेता अमर सिंह, प्रेम कुमार, किसान सभा के नेता डॉक्टर रुपेश वर्मा, वीर सिंह नागर, गवरी मुखिया, सतीश यादव, जनवादी महिला समिति की नेता रेखा चौहान, गुड़िया देवी, सरोज देवी, सीटू नेता वीरेंद्र गौड़, मुकेश कुमार राघव, रामस्वारथ, रामसागर, गंगेश्वर दत्त शर्मा, पारस रजक, मोहम्मद फिरोज, अमीचंद, रामकिशन, टीकम सिंह, सुखलाल, जोगिंदर सैनी, अरुण कुमार, हुकम सिंह आदि ने किया।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सीटू दिल्ली एनसीआर राज्य अध्यक्ष कामरेड वीरेंद्र गौड़ ने केंद्र व प्रदेश सरकार की मजदूर-किसान विरोधी नीतियों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पूरे देश के साथ-साथ दिल्ली, गाजियाबाद, गौतम बुध नगर के मजदूर 12 फरवरी 2026 को देशव्यापी हड़ताल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और हड़ताल को कामयाब बनाएंगे।

More News

शाहपुरा में फूलडोल मेले को लेकर तैयारियां तेज, अस्थाई दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित
भीलवाड़ा में दलितों पर अत्याचार और बाबा साहेब के अपमान के खिलाफ फूटा बहुजन समाज का आक्रोश; कलेक्ट्रेट घेराव की चेतावनी
सम्पूर्ण विश्व को सनातन की शरण में आना ही होगा - महंत ज्ञानानंद • सांगठ में पंच परिवर्तन विषय पर हुआ मंथन, गौसेवा और सामाजिक एकता का लिया सामूहिक संकल्प
पौधरोपण की आड़ में 'हरा सोना' साफ: पीपल्दा में वन विभाग और ठेकेदारों की जुगलबंदी पर बरसे विधायक चेतन पटेल।
जयपुर सहित 13 जिलों में तेज बारिश हवा में ठंडक
रैणी (अलवर) में हरे वृक्षों की कटाई पर उठे सवाल, मंत्री के जन्मदिन पर चल रहा पौधारोपण अभियान!
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube