आगामी बजट 2026-27 को लेकर युवा ब्राह्मण सभा ने मुख्यमंत्री को भेजा मांग पत्र।
By Shubh Bhaskar ·
16 Jan 2026 ·
19 views
आगामी बजट 2026-27 को लेकर युवा ब्राह्मण सभा ने मुख्यमंत्री को भेजा मांग पत्र।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):-अलवर- आगामी बजट 2026-27 के मद्देनज़र अलवर युवा ब्राह्मण सभा परिवार की ओर से राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री को सुझाव एवं मांग पत्र भेजा गया है। इस पत्र में समाज के उत्थान, शिक्षा, धार्मिक संस्थानों के संरक्षण एवं EWS वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण मांगें रखी गई हैं।
युवा ब्राह्मण सभा परिवार ने विशेष रूप से निम्न बिंदुओं पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया है—
*EWS वर्ग के लिए वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 हेतु 500 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया जाए*।
प्रदेश में पंडित एवं पुजारियों को वेतन, मानदेय तथा अन्य खर्चों के लिए 500 करोड़ रुपये स्वीकृत किए जाएं। साथ ही पंडित, पुजारी, साधु एवं संतों के साथ दुर्व्यवहार करने वालों के विरुद्ध सख्त कानून बनाया जाए।
जयपुर सहित सभी जिला मुख्यालयों पर EWS वर्ग के विद्यार्थियों के लिए हॉस्टल खोले जाएं।
EWS वर्ग को सभी सरकारी योजनाओं में शामिल किया जाए।
जिला स्तर पर वैदिक शिक्षा केंद्र खोले जाने हेतु पृथक बजट प्रदान किया जाए।
विगत दो वर्षों से निष्क्रिय पड़े EWS बोर्ड, विप्र कल्याण बोर्ड एवं देवस्थान बोर्ड का शीघ्र संचालन किया जाए तथा इन बोर्डों को पर्याप्त बजट स्वीकृत किया जाए।
मंदिर माफी की भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु कानून बनाया जाए।
युवा ब्राह्मण सभा परिवार ने आशा जताई है कि राज्य सरकार इन मांगों पर गंभीरता से विचार कर आगामी बजट में समाजहित एवं धार्मिक परंपराओं के संरक्षण हेतु ठोस कदम उठाएगी। पत्रकार संघ तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी व्हाट्सएप द्वारा युवा अध्यक्ष आकाश मिश्रा द्वारा दी गई।