ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के अभियान में जुटे कार्यकर्ता सम्मानित।

By Shubh Bhaskar · 16 Jan 2026 · 12 views
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के अभियान में जुटे कार्यकर्ता सम्मानित।

प्रदेश सचिव ने कार्यकर्ताओं को दिए आई-कार्ड व अथॉरिटी लेटर, दिलाई सेवा की शपथ।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन द्वारा गौ माता एवं सनातन धर्म की सेवा और रक्षा के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। संगठन के कार्यकर्ता देशभर में निस्वार्थ भाव से चौबीसों घंटे गौ माताओं की सुरक्षा में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में शुक्रवार 16 जनवरी 2026 को बसई जोगियान की टीम के सभी कार्यकर्ताओं को राजस्थान प्रदेश सचिव गौ पुत्र सुरेश पुजारी द्वारा आई-कार्ड, अथॉरिटी लेटर, बिल्ला सहित अन्य सामग्री देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अलवर जिला मंत्री गौ पुत्र पवन कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र संत धर्मदास महाराज के निर्देशानुसार प्रदेश सचिव गौ पुत्र सुरेश पुजारी ने सभी कार्यकर्ताओं को गंगा जल हाथ पर रखकर शपथ दिलाई।
प्रदेश सचिव सुरेश पुजारी ने कहा कि “हम जीवन पर्यंत गौ माता और सनातन धर्म की सेवा व रक्षा करते रहेंगे। निस्वार्थ भाव से चौबीसों घंटे सेवा करेंगे और गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए एक विशाल सेना का निर्माण करेंगे।”
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी मिलकर आगे बढ़ें और इस पवित्र उद्देश्य को सफल बनाएं। कार्यक्रम के अंत में ‘जय श्री गौ माता’ के जयघोष के साथ वातावरण गूंज उठा। बृजवासी गौरक्षक सेना भारत संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा को यह जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र संत धर्मदास महाराज द्वारा दी गई।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube