ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

वंदे मातरम चित्रकला कार्यशाला का भव्य उद्घाटन माननीय न्यायमूर्ति सुधीर नारायण के कर कमलों से

By Shubh Bhaskar · 16 Jan 2026 · 23 views
वंदे मातरम चित्रकला कार्यशाला का भव्य उद्घाटन माननीय न्यायमूर्ति सुधीर नारायण के कर कमलों से



कलाकार रवीन्द्र कुशवाहा के संयोजन में राज्य ललित कला अकादमी की वंदे मातरम कला कार्यशाला 17 जनवरी को




सुनील कुमार मिश्रा बद्री दैनिक शुभ भास्कर उत्तर प्रदेश प्रयागराज संगम विख्यात चित्रकार रवीन्द्र कुशवाहा के संयोजन में राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश दिवस के अतर्गत राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में वंदे मातरम पर आधारित चित्रांकन हेतु तीन दिवसीय वंदे मातरम कला कार्यशाला का भव्य उद्घाटन माननीय न्यायमूर्ति सुधीर नारायण संस्कार भारती पंडाल किला चौराहा माघमेला शिविर में 17 जुलाई 2026 को करेंगे। विशिष्ट अतिथि उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक सुदेश शर्मा तथा संस्कार भारती प्रयागराज महानगर की अध्यक्ष डॉ ज्योति मिश्रा होगी तथा संस्कार भारती के महामंत्री विभव शंकर मिश्रा कलाकारों का उत्साह वर्धन करेंगे। इस कला कार्यशाला के मेंटोर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ सचिन सैनी के निर्देशन में चित्रकार शुभम कुशवाहा, सौरभ सोनी, सर्वेश पटेल, प्रिया सिंह एवं युग सिंह वंदे मातरम थीम पर 15 मीटर लम्बे कैनवास पर भावपूर्ण चित्रण करते हुए अपनी कला का जलवा बिखेरेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश दिवस पर 24 जनवरी 2026 को राजधानी लखनऊ में यह चित्र प्रदर्शित होंगे। राज्य ललित कला अकादमी के अध्यक्ष डॉ सुनील विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष गिरीशचद्र मिश्र व निदेशक अमित कुमार अग्निहोत्री का संयोजक रवीन्द्र कुशवाहा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार के इस देश भक्तिपूर्ण कार्यक्रम को निष्ठापूर्वक अंजाम देने के लिए राज्य ललित कला अकादमी ने रवीन्द्र कुशवाहा पर पूर्ण विश्वास जताया है। इस शुभ अवसर पर संस्कार भारती के सभी पदाधिकारी है वह कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube