ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अनाधिकृत रूप से SIR वोटर लिस्ट से कॉग्रेस समर्थित मतदाताओ के नाम हटाने के विरोध मे कॉग्रेस का धरना प्रदर्शन।

By Shubh Bhaskar · 16 Jan 2026 · 42 views
अनाधिकृत रूप से SIR वोटर लिस्ट से कॉग्रेस समर्थित मतदाताओ के नाम हटाने के विरोध मे कॉग्रेस का धरना प्रदर्शन।

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-कांग्रेस द्वारा आयोजित विशाल धरना प्रदर्शन व ज्ञापन का आयोजन शाहपुरा उपखण्ड कार्यालय पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शाहपुरा व बनेड़ा नगर कांग्रेस कमेटी शाहपुरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
नरेन्द्र कुमार रेगर विधायक प्रत्याक्षी कॉग्रेस शाहपुरा बनेडा ने बताया की आपको विदित है चुनाव आयोग द्वारा SIR की प्रक्रिया चलाई जा रही है SIR प्रक्रिया के तहत् दिनाक 15-जनवरी 2026 तक वोटर लिस्ट शुद्धीकरण हेतु आवेदन लेकर ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होनी थी। लेकिन एक राजनीतिक दल द्वारा नियम विरूद्ध बडी सख्या मे कॉग्रेस समर्थित मतदाताओ के नाम सुची से हटाने हेतु बल्क मे आवेदन प्रस्तुत किये जा रहे है । नियमानुसार इलेक्ट्रोल मेन्यूअल 2023 के पैरा संख्या 11.3.2(2) के अनुसार बल्क आवेदन प्राप्त नही किये जा सकते है। नियमानुसार व्यक्तिगत मतदाता द्वारा केवल एक फार्म एंव राजनैतिक दल के अधिकृत बीएलए 2 द्वारा एक दिन मे 50 फार्म ड्राफ्ट रोल तैयार होने की प्रक्रिया मे दिये जा सकते है । ड्राफ्ट रोल के प्रकाशन के पश्चात व्यक्तिगत मतदाता द्वारा केवल एक फार्म ओर ऑब्जेक्शन के लिए राजनैतिक दल के अधिकृत बीएलए -2 द्वारा एक दिन मे 10 आवेदन दिये जा सकते है। भाजपा नेताओ द्वारा वोटर लिस्ट से मतदाताओ के नाम काटने व जोडने हेतु जो आवेदन प्रस्तुत किये जा रहे है। उनके सन्दर्भ मे जानकारी प्राप्त हुई है जो नियम के विपरीत अधिक सख्या मे पुर्व से प्रिन्टेड फार्म बल्क मे जमा करवाये जा रहे है जिनकी जाचं होना अति आवश्यक है।
शाहपुरा बनेडा विधानसभा के मुख्य बूथ जहा पर कॉग्रेस विचारधारा के मतदाता निवास करते है जो कही वर्षो से उस बूथ के निवासी है ओर उस बूथ पर उनकी जमीन है ऐसे मतदाताओ के नाम से हजारो की सख्या मे मतदाता सुची से नाम हटवाने के लिए आपत्तिया लगाई गई है। जिसके तहत् एक राजनैतिक दल द्वारा सरकारी BLO पर नाम काटने का दबाव बनाया जा रहा है जो नियम विपरीत होते हुये नियम विरूध्द है ।
अत: लोकतन्त्र व सविधान की रक्षा करते हुये शाहपुरा बनेडा के मतदाताओ के साथ निर्वाचन विभाग न्याय करे। नियम विरूद्ध एक भी मतदाता का नाम मतदाता सुची से नही हटे ओर नियम विरूद्ध बल्क मे गलत हस्ताक्षर से फर्जीवाडे करके आपत्तिया दी गई है जिन व्यक्ति पर हम कानूनी कार्यवाही करवाने के लिए कानून के विशेषज्ञो जानकारी जुटा रहे है अगर जरूरत पडती है तो हम ऐसे लोगो पर कानूनी कार्यवाही करवायेगे।जिससे भविष्य मे प्रशासनिक ईकाईयो का मजाक नही बने। संवैधानिक मुल्यो की रक्षा हो सके।
उक्त ज्ञापन धरना मै शाहपुरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महावीर कुमावत, बनेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष नारायण गाडरी, नगर कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष रमेश सेन, शाहपुरा कांग्रेस मंडल अध्यक्ष प्रधान चाड़ा, सावर लाल कुमावत, हनुमान वैष्णव, शंकर रैगर, बनेड़ा मंडल अध्यक्ष कैलाश भाटी, हरि गुर्जर, ताज मोहम्मद, नगर पालिका पूर्व उपाध्यक्ष नमन ओझा, कादिसहना सरपंच भागवत सिंह राणावत, सलीम खा, रहड सरपंच मुराद खा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता लादू राम खटीक, मानक घुसर, भेरू खटीक, प्रसाद धाकड़, अजय मेहता, पुष्पेंद्र सिंह, आनंद तिवारी,राजवीर गुर्जर, मनोज कुमार, पन्ना लाल खारोल,पूर्व पार्षद नाथु कोली,नगर महामंत्री ओम सिंधी, उपाध्यक्ष सुनील मिश्रा, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह,उपाध्यक्ष रामसिंह मीणा ,नगर अध्यक्ष अमन पौंड्रिक, सुनील पाराशर, रौनक मंसूरी,अमजद खान, मुन्ना कायमखानी, प्रेम चंद कहार, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ओमप्रकाश जाट, शाहरुख खान, आरिफ मोहम्मद, जेपी जाट पार्षद, इकबाल कायमखानी, रविदत्त पुंडरीक, युनुस खान पूर्व मंडल अध्यक्ष, कैलाश फ़ामड़ा, ओम प्रकाश बैरवा,सुनील छिपा, जाकिर हुसैन, भेरू लाल जाट, इमरान खान आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube