ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए किया प्रेरित।थ नशा नाश की जड़ है- *सचिव सुनील कुमार शर्मा*

By Shubh Bhaskar · 16 Jan 2026 · 139 views
युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए किया प्रेरित।थ
नशा नाश की जड़ है- *सचिव सुनील कुमार शर्मा*

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- नारायणपुर नारायणपुर उपखंड के मानसरोवर जोहड़ स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को श्रीकृष्णा शिक्षा एवं ग्रामीण विकास समिति द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत नशा मुक्त अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना एवं समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना रहा।
*विद्यालय की अध्यापिका *प्रमिला चौधरी* ने बताया कि युवाओं को नशे से दूर करना और आसपास के लोगों को इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना इस अभियान का मुख्य लक्ष्य है। *आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पिंकी मीणा* ने कहा कि यदि बच्चे और महिलाएं जागरूक होकर नशा करने वाले लोगों को बार-बार समझाएं और टोके, तो निश्चित रूप से नशे को कम किया जा सकता है और यह अभियान सफल हो सकता है।
समिति के *सचिव सुनील कुमार शर्मा* ने अपने संबोधन में कहा कि “नशा नाश की जड़ है। यह एक बुरी लत है, जो धीरे-धीरे लगती है, लेकिन इसके निरंतर प्रयोग से व्यक्ति के शरीर और जीवन पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ते हैं।” उन्होंने सभी से आह्वान किया कि हर व्यक्ति यह शपथ ले कि वह स्वयं नशा नहीं करेगा, दूसरों को भी नशा नहीं करने देगा और नशा करने वालों का साथ नहीं देगा।
नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों को नशा न करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ सहित सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube