ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

नंदराय में टीचर का ट्रांसफर रुकवाने के लिए छात्र कर रहे आंदोलन पर पुलिस प्रशासन ने किया प्रहार

By Shubh Bhaskar · 16 Jan 2026 · 34 views
नंदराय में टीचर का ट्रांसफर रुकवाने के लिए छात्र कर रहे आंदोलन पर पुलिस प्रशासन ने किया प्रहार

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

कोटडी-कोटडी क्षेत्र के नंदराय में शर्मनाक और निंदनीय घटना
आज पुलिस के द्वारा जबरन आंदोलन स्थल खाली करवाया गया,
और नन्हे-मुन्ने बच्चों को लाठी के दम पर हटाया गया।
यह दृश्य न केवल पीड़ादायक था, बल्कि शिक्षा, लोकतंत्र और इंसानियत—तीनों पर एक गहरा आघात है।
जो बच्चे अपने शिक्षक के लिए,
अपने भविष्य के लिए,
शांतिपूर्ण तरीके से बैठे थे
उन पर बल प्रयोग करना
किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं हो सकता।
ग्रामीणों की साफ और सीधी मांग थी शंकर जाट का स्थानांतरण निरस्त किया जाए।
बच्चों की पढ़ाई और मानसिक स्थिरता को सुरक्षित रखा जाए।
लेकिन दुख इस बात का है कि स्थानीय प्रशासन ने जनभावना को समझने के बजाय, तानाशाही करने का काम किया है।
आज नंदराय के गांव-गांव में
डर नहीं,
बल्कि दर्द और अपमान की भावना है।
यह आंदोलन कोई अराजकता नहीं था,
यह मांग न्यायपूर्ण,सीधी और मानवीय मांग थी—
जिसे सुना जाना चाहिए था, दबाया नहीं जाना चाहिए था।
हम साफ शब्दों में कहना चाहते हैं।
आज का यह रवैया, आज का यह दमन, और आज की यह अनसुनी नंदराय व क्षेत्र के लोग इसको कभी नहीं भूलेंगे और आज इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube