ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

झांसी बुन्देलखण्ड की सबसे बड़ी भगवान महावीर स्वामी जी की 31 फुट ऊंची विशाल एवं मनोज्ञ खड्गासन प्रतिमा की होगी प्राण प्रतिष्ठा

By Shubh Bhaskar · 15 Jan 2026 · 104 views
झांसी बुन्देलखण्ड की सबसे बड़ी भगवान महावीर स्वामी जी की 31 फुट ऊंची विशाल एवं मनोज्ञ खड्गासन प्रतिमा की होगी प्राण प्रतिष्ठा

भारत के सर्वमान्य दिगम्बराचार्य पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागरजी महामुनिराज देगें सूरीमंत्र संस्कार

सुनील कुमार मिश्रा बद्री दैनिक शुभ भास्कर उत्तर प्रदेश झाँसी महानगर के मेडिकल कॉलेज गेट नं 3 से आगे निर्माणाधीन भगवान महावीर महातीर्थ में भारत के सर्वमान्य दिगम्बराचार्य पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागरजी महामुनिराज ससंघ एवं मुनिश्री अविचलसागरजी के मंगल सान्निध्य में 12 मई से 17 मई के मध्य होने वाले श्री मज़्जिनेन्द्र जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव का गौरव अध्यक्ष नगर विधायक रवि शर्मा को बनाया गया। भगवान महावीर महातीर्थ कार्यसमिति की बैठक में सौरभ जैन सर्वज्ञ के प्रस्ताव पर उपस्थित पदाधिकारियों की सर्वसहमति से यह निर्णय पारित हुआ। इस अवसर पर नगर विधायक रवि शर्मा जी का धर्म पट्टिका पहनाकर माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर महावीर लोक कल्याण समिति के महामंत्री शैलेन्द्र जैन प्रेस, मंत्री सुरेन्द्र जैन बक्सा, निर्माण समिति अध्यक्ष कैलाशचंद जैन वर्धमान, पंचायत महामंत्री वरुण जैन, करगुंवा तीर्थ मंत्री संजय सिंघई, प्यावल तीर्थ मंत्री खुशाल जैन, चातुर्मास समिति के मुख्य सलाहकार डॉ राजीव जैन, डॉ निर्देश जैन, मुख्य संयोजक अतुल जैन सर, स्वागताध्यक्ष अंकित सर्राफ, वरिष्ठ महामंत्री दिनेश जैन डीके, संयोजक प्रदीप जैन वर्धमान उपस्थित रहें। बैठक का संचालन अमृत पावन वर्षायोग समिति के महामंत्री सौरभ जैन सर्वज्ञ एवं आभार स्वागताध्यक्ष अंकित सर्राफ ने व्यक्त किया।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube