डॉ. सुरेश चंद शर्मा बने अखिल भारतीय संयुक्त ब्राह्मण समन्वय समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता।
By Shubh Bhaskar ·
15 Jan 2026 ·
94 views
डॉ. सुरेश चंद शर्मा बने अखिल भारतीय संयुक्त ब्राह्मण समन्वय समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- जयपुर -
अखिल भारतीय संयुक्त ब्राह्मण समन्वय समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र चतुर्वेदी उज्जैन ने जयपुर निवासी डॉ. सुरेश चंद शर्मा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता पद पर नियुक्त किया है। यह मनोनयन पत्र मकर संक्रांति के पावन अवसर पर केंद्रीय कार्यालय, नरसिंह घाट रोड, उज्जैन (मध्य प्रदेश) से जारी कर उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।
डॉ. सुरेश चंद शर्मा विगत कई वर्षों से समाजसेवा और जनजागरण के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। वे प्रत्येक माह की 25 तारीख को किसी न किसी शहर या गांव में सैकड़ों तुलसी के पौधे महिलाओं में वितरित कर यह संदेश देते आ रहे हैं कि प्रत्येक वर्ष 25 दिसंबर को “तुलसी दिवस” मनाया जाए। इसके साथ ही वे पूज्य गाय को राष्ट्रीय माता घोषित कराने के लिए निरंतर प्रधानमंत्री एवं भारत सरकार से पत्राचार कर रहे हैं तथा इस उद्देश्य से देशभर में जनजागरण अभियान भी चला रहे हैं।
डॉ. शर्मा सनातन धर्म की अलख जगाने और सामाजिक चेतना को सशक्त करने के लिए निरंतर कार्यरत हैं। उनकी इस नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद है। राष्ट्रीय प्रवक्ता पद पर उनकी नियुक्ति का समाज और संगठन से जुड़े लोगों द्वारा सर्वत्र स्वागत किया जा रहा है। एवं चारों और खुशी की लहर छाई हुई है।