ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गौ सम्मान दिवस 27 अप्रैल को सम्पूर्ण भारत में मनाया जाएगा।

By Shubh Bhaskar · 15 Jan 2026 · 94 views
गौ सम्मान दिवस 27 अप्रैल को सम्पूर्ण भारत में मनाया जाएगा।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-जयपुर- बृजवासी गौरक्षक सेना भारत संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौपुत्र संत धर्मदास महाराज ने प्रदेश मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को बताया कि राजस्थान: ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन द्वारा देशभर में 27 अप्रैल को “गौ सम्मान दिवस” मनाने का निर्णय लिया गया है। संगठन बीते कई वर्षों से निस्वार्थ भाव से चौबीसों घंटे गौ माताओं एवं सनातन धर्म की सेवा व रक्षा में संलग्न है! 15 जनवरी को ब्रज धाम से संतों के आह्वान पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज,राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौ पुत्र धर्मेंद्र शास्त्री,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौ पुत्र सुरेश चंद्र शर्मा, राष्ट्रीय सचिव गौ पुत्र प्रेम किशोर गंगवार,राष्ट्रीय महामंत्री गौ पुत्र राम देव मिश्रा,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष गौ पुत्री रनिया सिंह, धाकरे प्रदेश मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी सहित अनेक राष्ट्रीय प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 जनवरी से देशव्यापी अभियान की शुरुआत की जाएगी, जिसका उद्देश्य गौ माता को “राष्ट्र माता” घोषित कराना है। इस अभियान के अंतर्गत संत समाज,किन्नर समाज,आदिवासी समाज सहित सर्व समाज को एकजुट किया जाएगा और 27 अप्रैल को सम्पूर्ण भारत में गौ सम्मान दिवस मनाया जाएगा।
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी गौ पुत्र अजय कुमार वर्मा,राष्ट्रीय वरिष्ठ मीडिया प्रभारी गौ पुत्र यदुवेन्द्र कुमार हिन्दू,राजस्थान मीडिया प्रभारी गौ पुत्र नागपाल शर्मा, आगरा मंडल मीडिया प्रभारी गौ पुत्र नंदू शर्मा सहित राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने बताया कि इस अभियान के दौरान राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री, राज्यपालों एवं मुख्यमंत्रियों को ज्ञापन सौंपे जाएंगे।
गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि ०1जून तक भारत सरकार एवं केंद्र सरकार की ओर से यदि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित नहीं किया गया, तो पूरे देश में जगह-जगह धरना-प्रदर्शन किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन गौ माता के आशीर्वाद से देशभर में जनजागरण का रूप लेगा।
संगठन ने सभी सनातन प्रेमियों से आह्वान किया है कि वे इस अभियान से जुड़ें और गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ें।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube