ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

आयुष्मान आरोग्य मंदिर बुचकला में टीबी सर्वे की समीक्षा बैठक आयोजित

By Shubh Bhaskar · 15 Jan 2026 · 138 views
आयुष्मान आरोग्य मंदिर बुचकला में टीबी सर्वे की समीक्षा बैठक आयोजित

पीपाड सिटी उपखण्ड क्षेत्र के ​बुचकला के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में चल रहे एक्टिव केस फाइंडिंग टीबी सर्वे की प्रगति को लेकर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आशा सहयोगिनियों, एएनएम और चिकित्सा कर्मियों ने भाग लिया, जहाँ सर्वे के कार्यों का विश्लेषण किया गया ​बैठक के दौरान सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर नरेंद्र कुमार जोशी ने उपस्थित कर्मियों को डिजिटल हेल्थ ऐप के उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार सर्वे को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए ऐप का सहारा लिया जा रहा है, जिससे डेटा एंट्री और मरीजों की ट्रैकिंग में आसानी होगी।​चिकित्सा विभाग द्वारा चलाया जा रहा यह विशेष टीबी सर्वे अभियान 25 दिसंबर से शुरू हुवा जिसका आज अंतिम दिवस है ।इस अभियान के तहत स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर संभावित टीबी रोगियों की पहचान कर रही हैं, ताकि समय रहते उनका इलाज शुरू किया जा सके।​समीक्षा बैठक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रभारी डॉ. धवन फोफलिया, अर्जुन,नरेंद्र कुमार जोशी,
रणवीर देवासी मौजूद रहे।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube