ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

डॉ. उषा लाल को भारत श्रीलंका हिन्दी गौरव सम्मान’ से नवाजा गया

By Shubh Bhaskar · 15 Jan 2026 · 55 views
डॉ. उषा लाल को भारत श्रीलंका हिन्दी गौरव सम्मान’ से नवाजा गया

दैनिक शुभ भास्कर अश्विनी वालिया हरियाणा कुरुक्षेत्र
निवासी एवं हरियाणा की वरिष्ठ साहित्यकार, शोधक समीक्षक एवं हिन्दी सेवी और विश्वयात्री डॉ. उषा लाल को विश्व हिन्दी दिवस–2026 के अवसर पर 9 से 13 जनवरी को भारतीय उच्चायोग, कोलंबो में आयोजित द्वितीय भारत–श्रीलंका हिन्दी सम्मेलन में हिन्दी भाषा के प्रचार प्रसार में उनके उल्लेखनीय साहित्यिक अवदान और संस्कृतिक संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए
भारत -श्रीलंका हिन्दी गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया। इसी अवधि में 12 जनवरी को डॉ ऊषा लाल ने केलनीय विश्वविद्यालय, कोलंबो में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में विशेषज्ञ के रूप में सक्रियतापूर्वक सम्मिलित होकर हिन्दी वैश्विक संवाद की भाषा विषय पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया। यह सम्मान उन्हें हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार, साहित्यिक अध्ययन तथा सांस्कृतिक संवाद को सशक्त बनाने में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका के लिए प्रदान किया गया। इस सम्मेलन में देश-विदेश के अनेक विद्वानों, साहित्यकारों और शिक्षाविदों ने भाग लिया। उल्लेखनीय है कि डॉ. उषा लाल अब तक लगभग समूचे भारत वर्ष सहित, नेपाल, दुबई, अबधाबी और हांगकांग आदि अनेक विदेशों की सांस्कृतिक यात्राएं सम्पन्न कर चुकी है। अब तक आठ ग्रन्थ, शताधिक आलेख ओर शोध पत्र आपके खाते में दर्ज हो चुके है। इतना ही नहीं दो दर्जन से अधिक राज्यों की और राष्ट्रीय संस्थाएं आपको अभिनंदित भी कर चुकी हैं । उनकी इस उपलब्धि पर साहित्य जगत में हर्ष की लहर है और उन्हें लगातार मिल रही बधाइयों से यह स्पष्ट है कि उनका योगदान हिंदी भाषा को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने में मील का पत्थर साबित हो रहा है।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube