ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

बसई जोगियान में नंदी महाराज पर अमानवीय अत्याचार, गौ रक्षकों ने बचाई जान।

By Shubh Bhaskar · 14 Jan 2026 · 71 views
बसई जोगियान में नंदी महाराज पर अमानवीय अत्याचार, गौ रक्षकों ने बचाई जान।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- बसवा राजगढ़-में बसई जोगियान (हरीश का जोड़ा) क्षेत्र में नंदी महाराज के साथ अमानवीय कृत्य का मामला सामने आया है। किसी असामाजिक तत्व द्वारा नंदी महाराज की नाक में लोहे का तार डाल दिया गया, जिससे नाक में कीड़े पड़ गए। गंभीर पीड़ा में नंदी न तो ठीक से खा पा रहे थे और न ही पानी पी पा रहे थे। उनकी हालत अत्यंत दयनीय हो गई थी।
सूचना मिलते ही बृजवासी गौ रक्षक सेना भारत संघ के अलवर जिला मंत्री पवन कुमार ने समस्त गौ रक्षकों को एकत्र किया और नंदी महाराज को सुरक्षित पकड़कर चिकित्सक डॉ. कोमल शर्मा की सहायता से उनका उपचार कराया गया। समय पर इलाज मिलने से नंदी महाराज की जान बचाई जा सकी।
इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश सचिव बृजवासी गौ रक्षक सेना भारत संघ के *सुरेश पुजारी* ने कहा कि संगठन सदैव गौवंश की सेवा और रक्षा के लिए तत्पर रहता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि ऐसे मामलों में आरोपी की पहचान कर उसे पुलिस के हवाले किया जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह की घिनौनी हरकत करने का साहस न कर सके।
उपचार एवं रेस्क्यू के दौरान पवन कुमार, हिमांशु मीणा, धर्मेंद्र गड़वाल,सुनील गुर्जर,अक्षय मीणा,विष्णु योगी,डॉ. कोमल शर्मा,मनीष परेवा,हर्षित दाधीच राजू प्रजापत,गुलशन योगी, दीपक योगी, ब्रजमोहन, रोहित शर्मा, संजय योगी,आशु नाटाणी, सतीश रावत, नितिन शर्मा सहित अनेक गौ रक्षक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। बृजवासी गौ रक्षक सेना के प्रदेश मीडिया प्रभारी को यह जानकारी प्रदेश सचिव सुरेश पुजारी द्वारा दी गई।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube