गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर उपखंड स्तरीय बैठक आयोजित
By Shubh Bhaskar ·
14 Jan 2026 ·
95 views
गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर उपखंड स्तरीय बैठक आयोजित
पीपाड़ सिटी। गणतंत्र दिवस समारोह को उपखंड मुख्यालय पर हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाने के लिए बुधवार को पंचायत समिति सभागार में महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। उपखंड मजिस्ट्रेट नेमाराम रॉयल की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और निजी व सरकारी शिक्षण संस्थाओं के संचालक मौजूद रहे।उपखंड अधिकारी ने बताया कि मुख्य समारोह स्थानीय राजकीय स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की रूपरेखा
पीपाड़ सिटी। गणतंत्र दिवस समारोह को उपखंड मुख्यालय पर हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाने के लिए बुधवार को पंचायत समिति सभागार में महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। उपखंड मजिस्ट्रेट नेमाराम रॉयल की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और निजी व सरकारी शिक्षण संस्थाओं के संचालक मौजूद रहे।उपखंड अधिकारी ने बताया कि मुख्य समारोह स्थानीय राजकीय स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की रूपरेखा तय करते हुए उन्होंने बताया कि समारोह में ध्वजारोहण, परेड, व्यायाम प्रदर्शन और स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं और संस्थाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। ध्वजारोहण उपखंड अधिकारी नेमाराम रॉयल द्वारा किया जाएगा।बैठक में तय किया गया कि समारोह स्थल पर सफाई, बैठक व्यवस्था और अन्य प्रबंध नगरपालिका प्रशासन द्वारा किए जाएंगे। वहीं, कानून एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी पुलिस जाब्ते को सौंपी गई है।
लड्डू वितरण को लेकर गरमाया मुद्दा
बैठक के दौरान पूर्व पार्षद पीयूष शर्मा ने नगरपालिका द्वारा किए जाने वाले लड्डू वितरण की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए अपने सुझाव दिए। उन्होंने स्कूलों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों को भी लड्डू वितरण किए जाने के मुद्दे पर ध्यान आकर्षित किया, जिस पर बैठक में काफी चर्चा हुई। वितरण व्यवस्था में होने वाली समस्याओं और पारदर्शिता को लेकर माहौल कुछ देर के लिए गरमा गया इस पर उपखण्ड अधिकारी ने सभी को भरोसा दिलाया कि लड्डू वितरण में पूरी पारदर्शिता रखी जायेगी।
ये रहे उपस्थित
बैठक में तहसीलदार मदनलाल गर्ग, अधिशासी अधिकारी रामकिशोर भाटी, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नरेंद्र राठौड़, प्रोग्रामर सुनील व्यास, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रभाकर टाक, भाजपा मंडल अध्यक्ष आदित्य कच्छवाह, पूर्व पार्षद सोहनलाल सांखला, नरेंद्र सांघी, एडवोकेट मंसूर अली, रामकिशोर भूतड़ा, रामकिशोर कच्छवाह,चंद्रशेखर व्यास,रामकिशोर टाक, अरविंद सोनल,सीपी मरोटिया,विक्रम देवड़ा,दिलखुश जीनगर,बाबुलाल सोनकी,चेना राम,सुखदेव सैनी,असलम छिपा,दिनेश सोलंकी, सहित कई संस्था प्रधान एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।