ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

₹21,000 करोड़ का निःस्वार्थ दान: शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति की ओर भारत।

By Shubh Bhaskar · 14 Jan 2026 · 39 views
₹21,000 करोड़ का निःस्वार्थ दान: शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति की ओर भारत।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-जयपुर- जयपुर जिले के समीप रींगस (सीकर) के निवासी और विश्वभर में “मेटल किंग” के नाम से प्रसिद्ध वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने मानवता और शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। उन्होंने अपने जीवन की कुल कमाई का 75 प्रतिशत हिस्सा शिक्षा के लिए दान करने की घोषणा की है। यह राशि भारतीय मुद्रा में लगभग ₹21,000 करोड़ आँकी जा रही है, जो अब तक किसी भी भारतीय द्वारा किया गया सबसे बड़ा व्यक्तिगत दान माना जा रहा है।
24 जनवरी 1954 को पटना में जन्मे और स्थानीय ‘सर जी. डी. पाटलिपुत्रा हाई स्कूल’ में अध्ययन करने वाले श्री अग्रवाल वर्तमान में लंदन में निवासरत हैं। परिवार की सहमति के बाद उन्होंने यह ऐलान किया कि यह संपूर्ण राशि भारत में निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बड़े प्रोजेक्ट्स पर खर्च की जाएगी।
श्री अग्रवाल का सपना है कि भारत में ऑक्सफोर्ड से भी बड़ी और बेहतर यूनिवर्सिटीज़ की स्थापना की जाए, जो “नो प्रॉफिट, नो लॉस” के सिद्धांत पर संचालित हों। इन संस्थानों में देश के हर वर्ग के विद्यार्थियों को बिना आर्थिक बाधा के उच्च स्तरीय शिक्षा मिल सकेगी।
उनका यह निर्णय न केवल शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने वाला है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत भी बनेगा। यह दान भारत के भविष्य को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल के रूप में याद किया जाएगा।

More News

शाहपुरा में फूलडोल मेले को लेकर तैयारियां तेज, अस्थाई दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित
भीलवाड़ा में दलितों पर अत्याचार और बाबा साहेब के अपमान के खिलाफ फूटा बहुजन समाज का आक्रोश; कलेक्ट्रेट घेराव की चेतावनी
सम्पूर्ण विश्व को सनातन की शरण में आना ही होगा - महंत ज्ञानानंद • सांगठ में पंच परिवर्तन विषय पर हुआ मंथन, गौसेवा और सामाजिक एकता का लिया सामूहिक संकल्प
पौधरोपण की आड़ में 'हरा सोना' साफ: पीपल्दा में वन विभाग और ठेकेदारों की जुगलबंदी पर बरसे विधायक चेतन पटेल।
जयपुर सहित 13 जिलों में तेज बारिश हवा में ठंडक
रैणी (अलवर) में हरे वृक्षों की कटाई पर उठे सवाल, मंत्री के जन्मदिन पर चल रहा पौधारोपण अभियान!
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube