ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राजगढ़ पीजी कॉलेज का नामकरण स्वतंत्रता सेनानी पं. भवानी सहाय शर्मा के नाम पर करने की मांग।

By Shubh Bhaskar · 14 Jan 2026 · 55 views
राजगढ़ पीजी कॉलेज का नामकरण स्वतंत्रता सेनानी पं. भवानी सहाय शर्मा के नाम पर करने की मांग।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़-
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजगढ़ का नाम महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित भवानी सहाय शर्मा जी के नाम पर रखने की मांग को लेकर सामाजिक स्तर पर सराहना का वातावरण बन रहा है। इसी क्रम में बन्ना राम मीना द्वारा मुख्यमंत्री महोदय को पत्र लिखे जाने पर श्री ब्राह्मण समाज, राजगढ़ ने आभार व्यक्त किया है।
समाज की ओर से कहा गया कि यह पहल केवल पत्राचार तक सीमित न रहे, बल्कि इस कार्य की पूर्णता तक सार्थक एवं निरंतर प्रयास किए जाएं। समाज ने विश्वास व्यक्त किया कि यह निर्णय न केवल ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा, बल्कि भावी पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों से प्रेरणा लेने का अवसर भी प्रदान करेगा।
वक्ताओं ने कहा कि पंडित भवानी सहाय शर्मा जी केवल ब्राह्मण समाज के ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण राजगढ़ परिक्षेत्र के लिए गौरव का प्रतीक रहे हैं। उनका जीवन त्याग, तपस्या और राष्ट्रसेवा का अनुपम उदाहरण है। अतः इस विषय को किसी एक वर्ग या समाज तक सीमित न मानते हुए, इसे क्षेत्र के समस्त नागरिकों की साझा गौरवगाथा के रूप में देखा जाना चाहिए।
समाज ने अपील की कि इस विषय को अनावश्यक सामाजिक विवाद का विषय न बनाते हुए, सकारात्मक सोच के साथ सभी वर्ग मिलकर इस ऐतिहासिक पहल को सफल बनाने में सहयोग करें, ताकि राजगढ़ की पहचान एक महान स्वतंत्रता सेनानी के नाम से और अधिक गौरवान्वित हो सके। तहसील उपाध्यक्ष मिडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी ब्राह्मण समाज अध्यक्ष राजेश शर्मा ठेकेदार द्वारा दी गई।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube