ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

ढोल की थाप पर थिरक कर मनाया अपना घर शालीमार में लोहड़ी पर्व।

By Shubh Bhaskar · 13 Jan 2026 · 28 views
ढोल की थाप पर थिरक कर मनाया अपना घर शालीमार में लोहड़ी पर्व।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर अपना घर शालीमार ऑफिसर एनक्लेव–०2 स्थित अपना घर शालीमार परिसर में मंगलवार को लोहड़ी पर्व हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत लोहड़ी प्रज्वलित कर की गई, जिसके बाद सभी ने परिक्रमा कर अग्नि देवता से सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
प्रवक्ता जितेंद्र ने बताया कि इस अवसर पर ढोल की थाप पर सभी ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया। “सुंदर मुंदरिये हो, तेरा कौन विचारा हो, दुल्ला भट्टी वाला हो…” जैसे पारंपरिक लोहड़ी गीतों से पूरा परिसर गूंज उठा। उपस्थित लोगों ने अग्नि में रेवड़ी व मूंगफली अर्पित की और परंपरा का निर्वहन किया।
लोहड़ी पर पॉपकॉर्न, गजक-रेवड़ी, मूंगफली और टॉफी का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। पूरे आयोजन में उल्लास, आपसी सौहार्द और सांस्कृतिक रंगत देखने को मिली, जिससे वातावरण आनंदमय बन गया।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube