ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

14 जनवरी को शहीद स्मारक पर होगा 10वां वेटरन्स दिवस का आयोजन।

By Shubh Bhaskar · 13 Jan 2026 · 12 views
14 जनवरी को शहीद स्मारक पर होगा 10वां वेटरन्स दिवस का आयोजन।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल शमशेर सिंह सिहाग ने बताया कि आगामी 14 जनवरी को 10वां वेटरन्स दिवस प्रातः ०9 बजे से शहीद स्मारक, कम्पनी बाग, अलवर में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर पुष्पांजलि समारोह का आयोजन कर देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
कर्नल सिहाग ने सभी पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं एवं उनके परिजनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस गरिमामय आयोजन को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि वेटरन्स दिवस का उद्देश्य पूर्व सैनिकों के त्याग, बलिदान और सेवाओं को सम्मान देना तथा समाज में उनके प्रति कृतज्ञता का भाव जागृत करना है।
कार्यक्रम के माध्यम से शहीदों की स्मृति को नमन करते हुए राष्ट्रसेवा की भावना को सुदृढ़ किया जाएगा।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube