ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पीपाड़ शहर: मकर संक्रांति पर आज होगा दान-पुण्य का महासंगम

By Shubh Bhaskar · 13 Jan 2026 · 54 views
पीपाड़ शहर: मकर संक्रांति पर आज होगा दान-पुण्य का महासंगम

पीपाड़ सिटी। समूचे उपखण्ड क्षेत्र में दान-पुण्य और उल्लास का पर्व 'मकर संक्रांति' बुधवार को पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर शहर के मंदिरों, गोशालाओं और घरों में विशेष धार्मिक अनुष्ठान होंगे।ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, जब सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तो यह महापर्व मनाया जाता है। खाखी अखाड़े के गादीपति व ज्योतिषाचार्य हिरामणीदास महाराज ने बताया कि इस दिन दान-पुण्य करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है। इसी दिन से सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण होते हैं, जिससे दिनों की अवधि बढ़नी शुरू हो जाती है।शहरवासी अलसुबह से ही गोशालाओं में गायों को हरा चारा, गुड़ और लापसी खिलाकर पुण्य कमाएंगे। साथ ही पवित्र सरोवरों में स्नान के बाद तिल-गुड़ के दान का सिलसिला दिनभर जारी रहेगा।इस दिन सुहागिन महिलाओं द्वारा तेरह वस्तुएं (तेरुंडा) दान करने की परंपरा निभाई जाएगी। तिल के लड्डू, गजक और रेवड़ी का वितरण कर सुख-समृद्धि की कामना की जाएगी।मंगलवार को गजक,रेवड़ी, तिल लड्डू ,घेवर सहित मिठाईयों की दुकानों पर ग्रामीण खरीददारी करते नजर आए।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube