मकर संक्रांति पर सचिन पायलट का जोधपुर दौरा: पीपाड़ शहर से सैकड़ो कार्यकर्ता लेंगे भाग
By Shubh Bhaskar ·
13 Jan 2026 ·
42 views
मकर संक्रांति पर सचिन पायलट का जोधपुर दौरा: पीपाड़ शहर से सैकड़ो कार्यकर्ता लेंगे भाग
पीपाड़ सिटी। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट बुधवार को मकर संक्रांति के अवसर पर जोधपुर आएंगे उनके इस दौरे को लेकर पीपाड़ शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव नरपत पन्नू तिलवासनी ने बताया कि सचिन पायलट बुधवार को विमान द्वारा दिल्ली से जोधपुर पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उनका भव्य स्वागत करेंगे। पीपाड़ शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जोधपुर के लिए रवाना होंगे।जोधपुर में स्वागत कार्यक्रम के पश्चात पायलट सड़क मार्ग से गुड़ामालानी के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां वेपूर्व मंत्री हेमाराम चौधरी के धरने और आक्रोश सभा में शिरकत करेंगे।पायलट पार्टी के जनप्रतिनिधियों और स्थानीय कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर संवाद करेंगे।