ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

वार्ड से दवा काउंटर तक चूहों का आतंक, गोंडा मेडिकल कॉलेज बना संक्रमण का अड्डा

By Shubh Bhaskar · 13 Jan 2026 · 38 views
गोंडा मेडिकल कॉलेज में इलाज नहीं, चूहों का राज! स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल

वार्ड से दवा काउंटर तक चूहों का आतंक, गोंडा मेडिकल कॉलेज बना संक्रमण का अड्डा

गोण्डा। मेडिकल कॉलेज से स्वास्थ्य व्यवस्था को शर्मसार करने वाला एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर में वार्ड से लेकर दवा काउंटर तक चूहों की बेखौफ चहलकदमी देखी गई, जिससे मरीजों और उनके तीमारदारों में दहशत का माहौल है। इस अव्यवस्था का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पूरे जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को डॉक्टरों से ज्यादा चूहों की मौजूदगी का सामना करना पड़ रहा है। दवाइयों के काउंटर और वार्डों में चूहे खुलेआम घूमते नजर आए, जिससे साफ-सफाई और सुरक्षा इंतजामों की पोल खुल गई है। मरीजों का कहना है कि ऐसे हालात में संक्रमण का खतरा लगातार बना हुआ है। स्थानीय लोगों और तीमारदारों का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज में नियमित सफाई, कीट नियंत्रण और निगरानी व्यवस्था पूरी तरह से नदारद है। यह स्थिति तब है, जब गोंडा जिले को राजनीतिक रूप से प्रभावशाली माना जाता है और विकास को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाते रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की इस लापरवाही पर अब सवाल उठने लगे हैं कि क्या यही प्रदेश का तथाकथित विकास मॉडल है? क्या मरीजों की सुरक्षा और जान की कीमत पर भी व्यवस्थाएं आंख मूंदे रहेंगी? फिलहाल वायरल वीडियो के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी मौन हैं। आमजन की मांग है कि मामले का तत्काल संज्ञान लेकर मेडिकल कॉलेज में साफ-सफाई, कीट नियंत्रण और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि मरीजों को सुरक्षित वातावरण में इलाज मिल सके। यदि समय रहते सुधार नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में हालात और भी भयावह हो सकते हैं।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube