ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मकर संक्रांति पर गोवंश एवं बेजुबान पक्षियों का रखें विशेष ध्यान – *डॉ. सुरेश चंद शर्मा*

By Shubh Bhaskar · 13 Jan 2026 · 38 views
मकर संक्रांति पर गोवंश एवं बेजुबान पक्षियों का रखें विशेष ध्यान – *डॉ. सुरेश चंद शर्मा*

सभी देशवासियों को मकर संक्रांति की दी शुभकामनाएं।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- जयपुर- सर्व समाज जागृति संघ (रजि.) के संस्थापक अध्यक्ष एवं ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संघ के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. सुरेश चंद शर्मा ने सभी देशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामना देते हुए बताया कि मकर संक्रांति पर्व पर गोवंश और बेजुबान पक्षियों की सुरक्षा व संरक्षण को लेकर आमजन से विशेष अपील की है।
डॉ. शर्मा ने कहा कि मकर संक्रांति के दिन बड़ी संख्या में लोग धर्म-पुण्य के नाम पर सुबह से शाम तक मूक गोवंश को अत्यधिक मात्रा में रोटी, हरा चारा, सूखा चारा, दलिया, गुड़ आदि एक साथ खिला देते हैं। इससे गोवंश की पाचन क्षमता पर विपरीत प्रभाव पड़ता है और उन्हें अफरा, आंत फटना, पेट खराब जैसी गंभीर बीमारियां हो जाती हैं, जिसके कारण कई बार उनकी तड़प-तड़प कर मृत्यु तक हो जाती है। इस बात को ध्यान में रखते हुए डॉ शर्मा ने बताया कि पूरे भारत में मकर संक्रांति के अवसर पर किए गए आंकलन में यह सामने आया है कि इस दिन गोवंश की बीमारी और मृत्यु की घटनाएं सबसे अधिक होती हैं।
डॉ. शर्मा ने लोगों से आग्रह किया कि जो भी व्यक्ति इस पर्व पर पुण्य लाभ के लिए खर्च करना चाहता है, वह पूरी राशि एक ही दिन में न देकर मकर संक्रांति से आगे प्रतिदिन थोड़ा-थोड़ा कर गोवंश को खिलाए। इससे गोवंश का स्वास्थ्य भी सुरक्षित रहेगा और पुण्य लाभ भी अधिक मिलेगा। या फिर इस दान को गौशाला में जाकर सभी गौवंश के साथ मिलकर एक साथ करें।
साथ ही उन्होंने पतंग प्रेमियों से अपील की कि वे बेजुबान पक्षियों का विशेष ध्यान रखें। पतंग उड़ाने के दौरान घायल होने वाले पक्षियों के लिए समय पर सहायता अत्यंत आवश्यक है। यदि कोई पक्षी घायल दिखाई दे तो तुरंत शौर्य सेवा संस्थान की हेल्पलाइन 98285 00065 पर सूचना दें, ताकि समय पर उपचार हो सके।
उन्होंने कहा कि पर्व का वास्तविक उद्देश्य करुणा, संवेदना और जीव मात्र की रक्षा है, इसे समझते हुए सभी नागरिक अपनी जिम्मेदारी निभाएं। सर्व समाज जागृति संघ व बृजवासी गौ रक्षक सेना भारत संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी सर्व समाज जागृति संघ व बृजवासी गौ रक्षक सेना भारत संघ के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉक्टर सुरेश चंद शर्मा द्वारा दी गई

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube