ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी (IAS) के हाथों उपन्यास का विमोचन

By Shubh Bhaskar · 13 Jan 2026 · 27 views
डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी (IAS) के हाथों उपन्यास का विमोचन।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- डॉ जितेंद्र कुमार सोनी (IAS) के हाथों उपन्यास का विमोचन बना अविस्मरणीय क्षण
लेखक के जीवन के साहित्यिक सफ़र में एक अत्यंत गौरवपूर्ण और अविस्मरणीय क्षण उस समय जुड़ गया, जब उनके उपन्यास “एक रात जब मैं गायब हो गया” का विमोचन राजस्थान के प्रख्यात लेखक, वरिष्ठ साहित्यकार एवं वर्तमान जयपुर कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी (IAS) के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।
डॉ. सोनी केवल एक कुशल प्रशासनिक अधिकारी ही नहीं, बल्कि हिंदी, पंजाबी और राजस्थानी सहित अनेक भाषाओं में सृजन करने वाले विलक्षण साहित्यकार हैं। उनके दस से अधिक उपन्यास एवं लघुकथाएँ पाठकों के हृदय में विशेष स्थान बना चुकी हैं। उनकी चर्चित कृति “रंखार” के लिए उन्हें साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके साहित्यिक कद को स्वयं प्रमाणित करता है।
ऐसे महान लेखक के हाथों से पुस्तक का विमोचन होना लेखक के लिए मात्र एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जीवन की सबसे दुर्लभ और कीमती उपलब्धियों में से एक बन गया। इस अवसर की गरिमा उस समय और बढ़ गई, जब डॉ. सोनी ने उपन्यास के कुछ अंश स्वयं पढ़कर सुनाए। उनके स्वर में उन शब्दों को सुनना लेखक के लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं था।
लेखक ने भावुक होते हुए कहा कि डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी उन विशिष्ट व्यक्तित्वों में से हैं, जिन पर यदि पूरी एक पुस्तक भी लिख दी जाए, तब भी वह कम ही होगी। उनका स्नेह, मार्गदर्शन और सम्मान सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। इस अविस्मरणीय सम्मान के लिए लेखक ने हृदय से डॉ. सोनी के प्रति आभार प्रकट किया।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube