ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

चार माह से बंद कोठी फील्ड रोड का कार्य शुरू, नेता प्रतिपक्ष रचना मिश्रा के प्रयास लाए रंग

By Shubh Bhaskar · 13 Jan 2026 · 17 views
चार माह से बंद कोठी फील्ड रोड का कार्य शुरू, नेता प्रतिपक्ष रचना मिश्रा के प्रयास लाए रंग

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-नगर पालिका वार्ड 09 के अंतर्गत कोठी फील्ड रोड का निर्माण कार्य लगभग चार माह से बंद पड़ा हुआ था। जिससे क्षेत्रवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण आवागमन में कठिनाई, धूल-मिट्टी और कीचड़ धार्मिक स्थानों पर भी कीचड़ बना होने की समस्या लगातार बनी हुई थी।
नगर पालिका की नेता प्रतिपक्ष रचना द्वारा इस गंभीर समस्या को लेकर ठेकेदार एवं संबंधित अधिकारियों से लगातार शिकायतें की जाती रहीं। उनके निरंतर प्रयासों, बार बार मांग और जनहित में की गई पहल के परिणामस्वरूप चार माह बाद सड़क निर्माण कार्य पुनः प्रारंभ हो सका।
नेता प्रतिपक्ष रचना मिश्रा ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव प्रतिबद्ध हैं और भविष्य में भी किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने ठेकेदार को कार्य की गुणवत्ता एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए। इस दौरान नगर महामंत्री ओम सिंधी, प्रदेश सचिव चिकित्सा प्रकोष्ठ राजस्थान कांग्रेस कमेटी अतुल त्रिपाठी, नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष सुनील मिश्रा द्वारा शुरू कार्य का निरक्षण किया।
स्थानीय नागरिकों ने सड़क कार्य शुरू होने पर संतोष व्यक्त करते हुए नेता प्रतिपक्ष रचना सुनील मिश्रा का आभार जताया और उम्मीद व्यक्त की कि कार्य शीघ्र पूर्ण होकर क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube