ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

ब्लॉक स्तरीय साइकिल वितरण कार्यक्रम

By Shubh Bhaskar · 13 Jan 2026 · 12 views
ब्लॉक स्तरीय साइकिल वितरण कार्यक्रम

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-स्थानीय विद्यालय पीएम श्री वीर माता माणिक कंवर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में ब्लाक हिस्ट्री मुख्यमंत्री निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाहपुरा बनेड़ा विधायक डॉक्टर लालाराम बेरवा रहे। सबसे पहले आए हुए अतिथियों के द्वारा मां शारदे का दीप प्रज्वलन , माल्यार्पण किया गया एवं सरस्वती वंदना के पश्चात विद्यालय परिवार के द्वारा सभी आए हुए अतिथियों का माला, तिलक,उपरणा पहनाकर स्वागत किया गया। इसके पश्चात कार्यक्रम की रूपरेखा बताई गई की निशुल्क साइकिल छात्राओं के लिए कितनी उपयोगी है।कितनी भी दूर से छात्राएं घर से विद्यालय आए तो किसी प्रकार से समस्या ना आए और उनकी पढ़ाई ना रुके अनवरत चलती रहे ,इसी उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा निशुल्क साइकिल वितरण कक्षा-9 में अध्ययनरत सभी छात्राओं को दी जाती है। बेटियों की शिक्षा के प्रति सरकार का यह अनुपम उपहार है। स्वागत नृत्य व राजस्थानी पैरोडी के द्वारा स्थानीय विद्यालय की छात्रा में सांस्कृतिक कार्यक्रम में सुंदर प्रस्तुतियां दी। इसके पश्चात संस्था प्रधान रीता धोबी द्वारा सभी आए हुए अतिथियों का अभिनंदन स्वागत किया गया एवं विद्यालय परिवार की ओरसे धन्यवाद दिया गया। विधायक महोदय डॉक्टर लालाराम बैरवा ने छात्राओं को राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही समस्त लाभकारी वजन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जिससे छात्रों की पढ़ाई अनुरोध चलती रहे एवं उनका किस प्रकार राशि दी जाती है कि योजना में कितनी राशि से छात्रों को लाभान्वित किया जाता है उनकी जानकारी दी जिसमें प्रमुख योजनाएं आपणी लाडो, निशुल्क साइकिल वितरण, पद्माक्षी योजना,लखपति दीदी ट्रांसपोर्ट वाउचर, जिससे छात्राओं को आर्थिक लाभ दिया जाता है। विद्यालय में रिक्त पद भरने का आश्वासन दिया क्योंकि वर्तमान में विद्यालय में 41 में से 20 कार्मिक ही कार्यरत है जिससे विद्यालय की व्यवस्थाएं ठीक हो सके इसके लिए विधायक साहब ने आश्वासन दिया। इसके पश्चात मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गीता माहेश्वरी ने विभाग द्वारा जारी की गई अन्य लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी एवं आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद व आभार ज्ञापित किया। इसके पश्चात विधायक साहब के एवं समस्त पदाधिकारी के कर कमलों के द्वारा छात्राओं को साइकिल वितरण की गई।विद्यालय की 93 छात्राओं को साइकिल दी गई। कार्यक्रम में राजेंद्र बोहरा जिला महा मंत्री भाजपा,पंकज सगंधी भाजपा नगर अध्यक्ष, राजाराम पोरवाल, जितेंद्र पाराशर, मोहन गुर्जर, कैलाश चंद्र धाकड़ एस डी एम सी सदस्य,लादुराम खटीक,सोनाली पोरवाल, शारदा सोनी, सुनीता बलाई, ममता गारु ,स्वराज सिंह, राम प्रसाद पारीक,महावीर माली ,मुकेश माली, पवन सुखवाल ,चंद्र प्रकाश रेबारी, सोमेश्वर व्यास एस डी एम सी सदस्य,अनिल बगेरवाल, एवं भाजपा के अन्य सदस्य गण उपस्थित रहे विद्यालय स्टाफ से पीयूष गदिया ज्योति सुमन किरण सोडा सुनिता व्यास सुरेंद्र सिंह, शिव प्रसाद शर्मा राकेश खटीक माया कोली, मेघा ,अनिल लखोटिया ,दुर्गेश पारीक, सुमन सुवालका एवं समस्त छात्राएं उपस्थित रही।कार्यक्रम का संचालन इंदिरा जैन ने किया।

More News

शाहपुरा में फूलडोल मेले को लेकर तैयारियां तेज, अस्थाई दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित
भीलवाड़ा में दलितों पर अत्याचार और बाबा साहेब के अपमान के खिलाफ फूटा बहुजन समाज का आक्रोश; कलेक्ट्रेट घेराव की चेतावनी
सम्पूर्ण विश्व को सनातन की शरण में आना ही होगा - महंत ज्ञानानंद • सांगठ में पंच परिवर्तन विषय पर हुआ मंथन, गौसेवा और सामाजिक एकता का लिया सामूहिक संकल्प
पौधरोपण की आड़ में 'हरा सोना' साफ: पीपल्दा में वन विभाग और ठेकेदारों की जुगलबंदी पर बरसे विधायक चेतन पटेल।
जयपुर सहित 13 जिलों में तेज बारिश हवा में ठंडक
रैणी (अलवर) में हरे वृक्षों की कटाई पर उठे सवाल, मंत्री के जन्मदिन पर चल रहा पौधारोपण अभियान!
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube