ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मुख्यमंत्री प्री-बजट विमर्श में पीपाड़ के छात्र अभिषेक ने किया जोधपुर संभाग का प्रतिनिधित्व, कॉलेज में भव्य स्वागत

By Shubh Bhaskar · 13 Jan 2026 · 356 views
मुख्यमंत्री प्री-बजट विमर्श में पीपाड़ के छात्र अभिषेक ने किया जोधपुर संभाग का प्रतिनिधित्व, कॉलेज में भव्य स्वागत

​पीपाड़ सिटी राजकीय महाविद्यालय, पीपाड़ शहर के कला वर्ग अंतिम वर्ष के छात्र अभिषेक पुत्र ओमप्रकाश ने राज्य स्तर पर कॉलेज का मान बढ़ाया है। राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित 'प्री-बजट विमर्श' कार्यक्रम के तहत अभिषेक का चयन माननीय मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित चर्चा के लिए किया गया।महाविद्यालय प्रभारी संदीप कच्छवाह ने बताया कि संपूर्ण जोधपुर संभाग से इस महत्वपूर्ण बजट विमर्श और प्रस्तुति हेतु केवल पांच विद्यार्थियों का चयन किया गया था, जिनमें राजकीय महाविद्यालय पीपाड़ शहर के छात्र अभिषेक ने अपनी जगह बनाई। अभिषेक ने राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संयोजक डॉ. ईश्वर चंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कार्यक्रम में बजट को लेकर अपने प्रभावशाली विचार रखे। चर्चा के उपरांत अभिषेक को मुख्यमंत्री के साथ स्नेह भोज का अवसर भी प्राप्त हुआ।छात्र अभिषेक की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर महाविद्यालय पहुंचने पर हर्षोल्लास का माहौल रहा। कॉलेज प्राचार्य एवं समस्त शैक्षणिक स्टाफ ने अभिषेक का साफा पहनाकर पारंपरिक रीति-रिवाज से भव्य स्वागत किया।​स्वागत समारोह के पश्चात महाविद्यालय प्रभारी डॉ. संदीप कच्छावाह ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने 'चरित्र निर्माण एवं लक्ष्य प्राप्ति' विषय पर प्रेरणादायक व्याख्यान देते हुए कहा कि "अनुशासन, नैतिकता और निरंतर परिश्रम ही वह कुंजी है, जिससे अभिषेक जैसी सफलताएं अर्जित की जा सकती हैं।" उन्होंने विद्यार्थियों को अभिषेक से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।​इस गरिमामयी अवसर पर सहायक प्राचार्य डॉ. नीतू शर्मा, डॉ. सुभाष चंद्र भाटिया, जगदीश जांगिड़, श्यामलाल देवड़ा एवं कुणाल सिंह राठौड़ सहित महाविद्यालय के अन्य सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube