ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गणतंत्र हमारा सबसे प्यारा काव्य लेखन प्रतियोगिता में प्रोफेसर विमल शर्मा प्रथम

By Shubh Bhaskar · 13 Jan 2026 · 35 views
गणतंत्र हमारा सबसे प्यारा काव्य लेखन प्रतियोगिता में प्रोफेसर विमल शर्मा प्रथम
सुनील कुमार मिश्रा बद्री दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान उदयपुर लफ्जों की महफिल द्वारा आयोजित मासिक काव्य लेखन प्रतियोगिता के अंतर्गत दिसंबर माह में "गणतंत्र हमारा सबसे प्यारा" विषय प्रतियोगिता मैं प्रोफेसर डॉ विमल शर्मा ने प्रथम मनोहर डेम्बला ने द्वितीय ब सबिरा पलाना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया| संस्थापक मुकेश माधवानी नी ने बताया कि लफ्जों की महफिल में साहित्य से जुड़े 750 सदस्य हैं जो पटल पर रचनाएं प्रेषित करते हैं | प्रतिमाह प्रतियोगिता के अंतर्गत एक विषय देकर लेखनी को समृद्ध किया जाता हैं | जिसके अंतर्गत दिसंबर में 'गणतंत्र हमारा सबसे प्यारा' पर हिंदी में रचना आमंत्रित की गई | पटल पर प्रतियोगिता हेतु प्राप्त सभी रचनाओ को तीन निर्णायकों द्वारा दिए गए अंको के आधार पर विजेताओ का चयन किया गया है |
सयोंजक पुरुषोत्तम शाकद्वीपीय 'प्रेमी' ने बताया की अशोका पैलेस के बंक्वेस्ट हॉल मे मासिक संगोष्ठी के दौरान विजेताओं को प्रमाण पत्र व आयोजन अंकित ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया |
साथ ही पांच वरिष्ठ साहित्यकर -डॉ प्रेम भंडारी, डॉ विमल शर्मा, डॉ शीतल श्रीमाली, डॉ कामिनी व्यास रावल व श्रीमती प्रमिला शरद व्यास को साहित्य के क्षेत्र मे उत्कृष्ट योगदान हेतु पगड़ी, शाल, ऊपरण, अभिनन्दन पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया|
हर उम्र के 42 साहित्य करों ने कविता, गीत, ग़ज़ल, शेरो -शायरी प्रस्तुत कर मासिक संगोष्ठी को ऊचाई प्रदान की |

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube