राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई पूर्व जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा मूकबधिर बालको से हुए रूबरू
By Shubh Bhaskar ·
12 Jan 2026 ·
19 views
राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई पूर्व जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा मूकबधिर बालको से हुए रूबरू
दैनिक शुभ भास्कर विशाखा व्यास राजस्थान उदयपुर
बडगांव उपखण्ड के सुखेर गांव में लवीना विकास सेवा संस्थान द्वारा संचालित मूकबधिर बालक छात्रावास, सुखेर में राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए उनके द्वारा छात्रावास में निवासरत मूकबधिर बालको के कार्यक्रम को सराहा गया।बालको ने रूबरू होकर कलेक्टर मीणा के सामने नृत्य भी किया।प्रभारी प्रमीला पूर्बिया ने बताया बच्चों ने ड्राईंग बनाई।नशामुक्ति हेतु मूकबधिर बालको द्वारा निकाली गई रैली को संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया ने हरी झंडी देकर रवाना किया।रैली सुखेर गाँव मे तख्तियां लेकर पहुंची एवम जागरूक किया उसके पश्चात बालको ने छात्रावास आकर नशामुक्ति की शपथ ली।अंत मे सहायक वार्डन शंकर लाल भील द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।