ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

झालावाड़ में 470 किलो डोडा चूरा जब्त, तस्कर गिरफ्तार, फर्जी नंबर प्लेट बरामद।

By Shubh Bhaskar · 12 Jan 2026 · 61 views
झालावाड़ में 470 किलो डोडा चूरा जब्त, तस्कर गिरफ्तार, फर्जी नंबर प्लेट बरामद।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*


(माचाड़ीअलवर):- जयपुर- राजस्थान के झालावाड़ जिले के असनावर थाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए पिकअप वाहन में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिकअप पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर गेहूं के कट्टों के बीच पॉलिथीन के 26 बैगों में करीब 470 किलो अफीम डोडा चूरा भरकर तस्करी कर रहा था। पुलिस ने बरामद डोडा चूरा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 70 लाख रुपये आंकी है। साथ ही पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सभी थाना क्षेत्रों में वृत्ताधिकारी व थाना अधिकारियों के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया है। सोमवार को जिला स्पेशल टीम से मिले इनपुट के आधार पर असनावर थाना क्षेत्र में एनएच-52 पर नाकाबंदी की गई।
नाकाबंदी के दौरान अकलेरा की ओर से आ रहे एक पिकअप वाहन को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन में गेहूं के कट्टों के बीच छिपाकर रखे गए 26 पॉलिथीन बैगों में करीब 470 किलो अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ। जांच के दौरान पिकअप से कई फर्जी नंबर प्लेट भी मिलीं, जिससे आशंका है कि आरोपी नंबर प्लेट बदल-बदलकर पुलिस को चकमा देता था।
पुलिस ने मौके से भोपालगढ़ (जोधपुर) निवासी प्रदीप कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह मादक पदार्थ कहां से लाया था और इसे किन लोगों तक सप्लाई किया जाना था।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube