ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

आध्यात्मिक चेतना ने नरेंद्र को विवेकानंद बना दिया – *पंडित धर्मवीर शर्मा*

By Shubh Bhaskar · 12 Jan 2026 · 16 views
आध्यात्मिक चेतना ने नरेंद्र को विवेकानंद बना दिया – *पंडित धर्मवीर शर्मा*

युवा अपने सपनों को पूरा करने के लिए नींद भूल जाए – *शशांक झालानी*

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर) अलवर- अलवर अमूल्य भारत फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सोमवार, 12 जनवरी 2026 सोमवार को “तिवारी आदर्श विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल”, प्रेम नगर, मूंगस्का (अलवर) में स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सीबा मसाले के युवा उद्योगपति शशांक झालानी, स्कूल शिक्षा परिवार के संभाग अध्यक्ष लोकेश मिश्रा एवं पदाधिकारी विकास तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संस्था के संरक्षक भाजपा के पूर्व जयपुर संभाग प्रभारी व पूर्व जिला अध्यक्ष पंडित धर्मवीर शर्मा अभय समाज अध्यक्ष रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।
चित्रकला प्रतियोगिता में आदित्य राज ने प्रथम, सुनिधि ने द्वितीय एवं साफिया खान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं निबंध लेखन प्रतियोगिता में दीपांशु, इशिता एवं भावेश ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अतिथि *शशांक झालानी* ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा अपने लक्ष्य को पाने के लिए सतत प्रयास करें और अपने सपनों को साकार करने के लिए नींद तक भूल जाएं। उन्होंने पढ़ाई को जीवन की सबसे बड़ी पूंजी बताया।
मुख्य वक्ता *भाजपा के पूर्व जयपुर संभाग प्रभारी व पूर्व जिला अध्यक्ष पंडित धर्मवीर शर्मा अभय समाज के अध्यक्ष* ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आध्यात्मिक चेतना ने ही नरेंद्र को विवेकानंद बना दिया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के अलवर से जुड़े प्रसंगों का भी उल्लेख किया तथा विद्यालय संचालक रोहिताश तिवारी से आग्रह किया कि सभी विद्यार्थियों को अलवर स्थित विवेकानंद स्मारक का भ्रमण अवश्य कराएं।
अतिथि *लोकेश मिश्रा* ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के *देवरा शर्मा* ने किया।
विद्यालय संचालक रोहिदास तिवारी ने सभी अतिथियों एवं संस्था का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय में इस प्रेरणादायी आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के अंत में संस्था के *देवराज शर्मा* ने पर्यावरण संरक्षण पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित सभी लोगों से प्रकृति संरक्षण का संकल्प लेने का आग्रह किया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube