ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

चतुर्थ प्रयाग लोकरंगोत्सव 2026 में कत्थक नृत्य एवं नाटक ’नशा’ की शानदार प्रस्तुति’

By Shubh Bhaskar · 12 Jan 2026 · 8 views
’चतुर्थ प्रयाग लोकरंगोत्सव 2026 में कत्थक नृत्य एवं नाटक ’नशा’ की शानदार प्रस्तुति’


सुनील कुमार मिश्रा बद्री दैनिक शुभ भास्कर उत्तर प्रदेश प्रयागराज। त्रिवेणी संगम विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी प्रतिष्ठित रंगकर्मी स्व0अश्वनी अग्रवाल की स्मृति में इंडियन आर्ट एण्ड कल्चरल सोसाइटी द्वारा आयोजित एवं संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से दो दिवसीय चतुर्थ प्रयाग लोकरंगोत्सव 2026 का समापन बड़े ही मनोरंजक अंदाज में किया गया। बेनहुर स्कूल एण्ड कालेज, करैलाबाग, प्रयागराज के सभागार में द्वितीय दिन के कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि वरिष्ठ रंगकर्मी अफ़ज़ल खान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम की पहली प्रस्तुति कत्थक नृत्य मंदिर प्रयागराज की कत्थक नृत्य रही। नृत्य निर्देशक इंद्र कुमार के सानिध्य में कलाकार श्री वर्मा और शशांक शर्मा ने उपस्थित दर्शकों से खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम की द्वितीय प्रस्तुति इंडियन आर्ट एण्ड कल्चरल सोसाइटी की नाट्य प्रस्तुति ’नशा’ रही। निर्देशक तेजेंद्र सिंह की इस शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी। जानेमाने कलाकारों में पंकज गौड़, शुभेंद्रु, कौस्तुभ, तेजेंद्र सिंह, अनुभव, पृथ्वीराज, राहुल, हर्ष तथा रोहित बाजपेयी ने अपने अपने पात्रों से खूब न्याय किया। संस्था के अध्यक्ष कौशिक भट्टाचार्य ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दर्शकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में राज्य ललित कला अकादमी संस्कृति विभाग के मा.सदस्य प्रख्यात कलाकार रवीन्द्र कुशवाहा और वरिष्ठ रंगकर्मी तारिक खान ने कलाकारों को अंगवस्त्र और सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube