ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

युवा दिवस पर किया 151 सूर्य नमस्कार

By Shubh Bhaskar · 12 Jan 2026 · 26 views
युवा दिवस पर किया 151 सूर्य नमस्कार

दैनिक शुभ भास्कर भगवान लाल जाट राजस्थान राजसमंद भीम पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वाधान में चल रही तेरापंथ भवन भीम योग कक्षा में सोमवार को स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस को युवा दिवस के रूप में मनाया।
सभी योग साधकों ने योगिक जॉगिंग सूर्य नमस्कार आसन प्राणायाम गीत-संगीत और भजन के साथ युवा दिवस मनाया। महेंद्र मेवाड़ा ने 151 बार भीमाराम भारत स्वाभिमान जिला प्रभारी भीलवाड़ा ने 108 बार एवं कमलेश ने 108 बार सूर्य नमस्कार किया।कार्यक्रम में मातृशक्ति ने भी बढ़ चढ कर भाग लिया। सरोज मेवाड़ा ने 51 एवं पूनम ने 51 बार सूर्य नमस्कार किया। निहालचंद मेहता सुभाष सिंह ताराचंद एवं शुगर सिंह ने प्राणायाम का अभ्यास करवाया।नीतू सिंह शेफाली मेहता सुमित्रा ने आसनों का अभ्यास करा दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया। आशा किरण चौहान आरती मैडम नीतू एवं उनकी पूरी टीम ने वाद्य यंत्रों के साथ भजनों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर पायल शिल्पा हीरा सेन एवं पार्वती देवी सहित सहभागी उपस्थित रहे।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube