ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

भामाशाह सुरेश कुमार सेवग की 33वीं पुण्यतिथि मनाई

By Shubh Bhaskar · 12 Jan 2026 · 260 views
भामाशाह सुरेश कुमार सेवग की 33वीं पुण्यतिथि मनाई
भामाशाह सुरेश कुमार सेवग की 33वीं पुण्यतिथि मनाई

पीपाड सिटी।ब्रिल इंटरनेशनल दिल्ली सुरेश मारवाड़ी सेवा संस्थान के तत्वावधान में बुधवार को स्थानीय सुरेश कुमार बस स्टैंड परिसर में प्रमुख भामाशाह स्वर्गीय सुरेश कुमार सेवग की 33वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों ने उन्हें याद किया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों और परिजनों ने भामाशाह सुरेश कुमार सेवग की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की व हनुमान गौशाला में गायो को चारा खिलाया गया।संस्थान के प्रवक्ता मनमोहन राठी ने उनके जीवन और समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सेवग समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहे हैं।श्रद्धांजलि सभा के साथ-साथ चिकित्सा शिविर के सफल आयोजन पर सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।वक्ताओं ने कहा कि उनकी स्मृति में इस तरह के सेवा कार्य लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि जरूरतमंदों को सहायता मिल सके।इस अवसर पर महेश कुमार सेवग, सुनील सेवग,नरेंद्र सांघी, सतीश,छवर लाल वैष्णव,गोविंद धूत,अशोक दाधीच, चंद्रशेखर व्यास,राकेश सोमानी,समाज सेवी बाबुलाल टाक सहित शहर के कई गणमान्य व्यक्ति और समाजसेवी मौजूद रहे।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube