ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

नंद घर, झापा में अभिभावक बैठक का सफल आयोजन हुआ

By Shubh Bhaskar · 12 Jan 2026 · 54 views
नंद घर, झापा में अभिभावक बैठक का सफल आयोजन हुआ


दैनिक शुभ भास्कर भगवान लाल जाट राजस्थान उदयपुर संस्थान के सहयोग से नंद घर झापा में अभिभावक बैठक का सफल आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य बच्चों की नियमित उपस्थिति, पोषण, शिक्षा, स्वच्छता, टीकाकरण तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभों के प्रति अभिभावकों को जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान नंद घर में उपलब्ध सुविधाओं तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर SCBO विनोद जी एवं सर सुनील जी की विशेष उपस्थिति रही।
सर सुनील जी ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को समय पर नंद घर भेजें, उन्हें साफ-सुथरे कपड़ों में भेजें, पोषणयुक्त आहार पर ध्यान दें तथा शिक्षा से निरंतर जोड़े रखें। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक बाल्यावस्था में दिया गया सही मार्गदर्शन बच्चों के भविष्य की मजबूत नींव बनता है। साथ ही उन्होंने सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनके सही उपयोग के बारे में समझाया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण यह रहा कि भामाशाह के सहयोग से 12 बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए, जिससे अभिभावकों में प्रसन्नता देखी गई। इस सहयोग हेतु भामाशाह का आभार व्यक्त किया गया।
इसके साथ ही किशोरियों के साथ माहवारी मासिक धर्म विषय पर नगर कार्यकर्ता द्वारा विशेष चर्चा की गई, जिसमें स्वच्छता, सुरक्षित सैनिटरी उत्पादों के उपयोग, पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारियाँ दी गईं। किशोरियों को खुलकर प्रश्न पूछने और अपनी बात रखने के लिए प्रेरित किया गया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube