ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

नांगलधर्मू में सप्तशक्ति संगम मातृ सम्मेलन आयोजित, सैकड़ों मातृशक्तियों ने लिया भाग।

By Shubh Bhaskar · 12 Jan 2026 · 88 views
नांगलधर्मू में सप्तशक्ति संगम मातृ सम्मेलन आयोजित,
सैकड़ों मातृशक्तियों ने लिया भाग।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- केदारनाथ धामानी आदर्श विद्या मंदिर, राजगढ़ के तत्वावधान में ग्राम नांगलधर्मू में सप्तशक्ति संगम मातृ सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राजकीय महाविद्यालय जयपुर की सहआचार्य एवं सप्तशक्ति कार्यक्रम की क्षेत्र संयोजिका डॉ. रजनी मीणा रहीं। उन्होंने सम्मेलन में उपस्थित सैकड़ों माता-बहनों को पंच प्रण, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्य एवं राष्ट्र प्रेम का महत्व विस्तार से समझाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सह संयोजिका डॉ. रक्षा शर्मा ने की। उन्होंने नारी की सात शक्तियों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें जागृत करने की आवश्यकता पर बल दिया। प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का संचालन विशिष्ट अतिथि श्रीमती सीमा विजय द्वारा किया गया। मंच संचालन श्रीमती कैलाशी देवी मीणा एवं श्रीमती शीतल शर्मा ने किया।
सम्मेलन में श्रीमद् भगवद्गीता एवं भारतीय संस्कृति पर आधारित प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। सही उत्तर देने पर मन्नी देवी मीणा, ममता देवी मीणा, रेशम देवी मीणा, प्रेम देवी मीणा, बीना देवी जोगी, संतरा देवी बलाई, गीता देवी मीणा एवं किरण देवी को सम्मानित किया गया। साथ ही बुजुर्ग महिला धन्नी देवी को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
आशा सहयोगिनी बीना देवी योगी एवं कमली देवी ने अपने अनुभव साझा किए। विद्यालय की छात्राएं जिया सैनी और अर्चना मीणा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अध्यापिका किरण देवी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए प्रसाद वितरण किया। सम्मेलन के अंत में सभी उपस्थित माताओं को पर्यावरण संरक्षण एवं नागरिक कर्तव्य के पालन का संकल्प दिलाया गया।
इस अवसर पर गांव की सैकड़ों माता-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आचार्या सरोज सैनी, उषा सैनी, सुनीता मीणा, कृष्णा मीणा, डिंपल सैनी सहित अनेक माताओं का सराहनीय सहयोग रहा।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube