ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय का 33वाँ दीक्षांत समारोह कल

By Shubh Bhaskar · 19 Dec 2025 · 39 views
मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय का 33वाँ दीक्षांत समारोह कल
-------------
255 शोधार्थियों को पीएच.डी., 109 विद्यार्थियों को मिलेंगे स्वर्ण पदक

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय का 33वाँ दीक्षांत समारोह रविवार को प्रातः 11 बजे आर.एन.टी. मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित सभागार में आयोजित किया जाएगा। समारोह की तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं तथा विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा चुकी हैं।

दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागड़े करेंगे। मुख्य अतिथि पंजाब के राज्यपाल और प्रशासक, केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ गुलाब चंद कटारिया होंगे।
समारोह में उप मुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा विशिष्ट अतिथि एव राज्य मंत्री प्रो. मंजू बाघमार सम्मानित अतिथि के तौर पर उपस्थित होंगी।

विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ कुंजन आचार्य ने बताया कि इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के कुल 255 शोधार्थियों को विद्या वाचस्पति (पीएच.डी.) की उपाधि प्रदान की जाएगी। इनमें विज्ञान, वाणिज्य, सामाजिक विज्ञान, मानविकी, शिक्षा, विधि, प्रबंध अध्ययन तथा पृथ्वी विज्ञान संकाय के शोधार्थी शामिल हैं। पीएच.डी. प्राप्त करने वालों में 111 छात्र एवं 144 छात्राएँ होंगी।

दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए कुल 109 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। इनमें कुलाधिपति स्वर्ण पदक, विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक एवं प्रायोजित स्वर्ण पदक शामिल हैं। स्वर्ण पदक प्राप्त करने वालों में 16 छात्र एवं 93 छात्राएँ सम्मिलित होंगी।

दीक्षांत समारोह का पूर्वाभ्यास शनिवार शाम पाँच बजे कुलगुरु प्रोफ़ेसर बी पी सारस्वत, रजिस्ट्रार डॉ बी सी गर्ग, सभी डीन डाइरेक्टर्स और शिक्षकों की मौजूदगी में होगा।

पीएचडी और स्वर्ण पदक धारको को दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होने के लिये निर्धारित पोशाक में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते समय निर्धारित सभागार में प्रवेश करने हेतु प्रवेश पत्र दिया जायेगा। बिना प्रवेश पत्र के, बिना निर्धारित पोशाक के तथा दीक्षांत समारोह की गरिमा बनाये रखने के क्रम में छोटे बच्चों का प्रवेश पूर्णतया वर्जित होगा।
डिग्री/मेडल प्राप्त करने वालों की पोशाक :
पुरुषों के किए खादी कपड़े का सफेद कलर का कुर्ता-पायजामा/खादी कपड़े का पेन्ट-शर्ट / धोती-कुर्ता एवं काले जूते। महिलाओं के लिए खादी सफेद साड़ी मय लाल बोर्डर व लाल ब्लाऊज / सफेद सलवार सूट मय लाल चुन्नी / दुप‌ट्टा एवं काले सेन्डिल/स्लिपर रहेगा।
विद्यार्थियों का ऑडिटोरियम के लिए प्रवेश अस्पताल के पीछे वाले अश्वनी बाज़ार वाले द्वार से रहेगा।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube