महिला संकीर्तन एवं पौषबड़ा कल, भजन संध्या परसों। रामायणी हनुमान मंदिर का 23वाँ स्थापना दिवस समारोह।
By Shubh Bhaskar ·
12 Jan 2026 ·
2 views
महिला संकीर्तन एवं पौषबड़ा कल, भजन संध्या परसों।
रामायणी हनुमान मंदिर का 23वाँ स्थापना दिवस समारोह।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर श्री रामायणी हनुमान मंदिर के 23वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रमों की श्रृंखला में 13 जनवरी मंगलवार को दोपहर 12 बजे महिला संकीर्तन आयोजित होगा। संकीर्तन के पश्चात शाम ०4 बजे आरती संपन्न होगी, जिसके बाद पौष बड़ा एवं हलवे की प्रसादी का वितरण किया जाएगा।
महिला संकीर्तन में भगवती बहनजी एवं पुष्पा शर्मा के संयोजन में रेशम चेची एवं पूर्व पार्षद गौरीदेवी चंदेला सहित अनेक महिलाएं भजनों की मधुर प्रस्तुतियों से बाबा हनुमान को रिझाएंगी। आयोजकों ने अधिक से अधिक महिलाओं से संकीर्तन में सहभागी बनने का आग्रह किया है।
वहीं 14 जनवरी मकर संक्रांति की रात्रि ०9 बजे भजन संध्या का आयोजन होगा। इस भजन संध्या में मास्टर वीरेंद्र शर्मा के संयोजन में हरिओम पंडित, अमृत खटाना, लक्ष्मीनारायण चंदेला, राजेश शर्मा, प्यारेलाल शर्मा, गोपाल शर्मा एवं सुशील कुमार सहित अन्य भजन गायक भोर होने तक बाबा की महिमा का गुणगान करेंगे। ढोलक पर अशोक सेन थाप देंगे।
स्थापना दिवस के अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहेगा और श्रद्धालुओं के लिए विशेष धार्मिक अनुष्ठानों की व्यवस्था की गई है।