ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राज्य स्तरीय सेमिनार का हुआ आयोजन

By Shubh Bhaskar · 11 Jan 2026 · 26 views
राज्य स्तरीय सेमिनार का हुआ आयोजन

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-पुरस्कृत शिक्षक फोरम राजस्थान की ओर से रविवार को दोपहर 11:30 बजे सुभाष चौक स्थित सेंट माइकल स्कूल के सभागार में परीक्षा तैयारी और अच्छे अंक विषय पर राज्य स्तरीय चिंतन बैठक समीक्षा और मिशन 2026 की योजना सेमिनार का आयोजन हुआ। जिला सचिव डॉ परमेश्वर प्रसाद कुमावत ने बताया कि भीलवाड़ा जिले की ओर से राज्य स्तरीय सेमिनार में पुरस्कृत शिक्षक फोरम के जिला अध्यक्ष जगदीश चंद्र शर्मा एवं उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाराशर ने भाग लिया। उद्घाटन राजस्थान सरकार राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य मोहन मोरवाल की अध्यक्षता में हुआ।मुख्य अतिथि विशेषाधिकारी एवं सलाहकार स्कूल शिक्षा विभाग शिक्षाविद् बी.के गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी शिक्षाविद् राजेन्द्र शर्मा हंस रहे। राजेंद्र शर्मा हंस ने संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा तैयारी और अच्छे अंक विषय पर विस्तृत चर्चा कर अपने अपने स्कूलों सहित समस्त विद्यालयों में टिप्स पुस्तिका के प्रश्नों को लिखने एवं पढ़ने की बात पर जोर दिया। महासचिव रामेश्वर प्रसाद शर्मा ने बताया कि बी.जे.पी. के संकल्प पत्र में पुरस्कृत शिक्षकों को वेतन वृद्धि देने का वादा किया था। वादे को 100 दिन में पूरा करने की कार्य योजना बनाई थी। राज्य सरकार ने संकल्प पत्र के 70 प्रतिशत वादे पूरे कर दिये हैं, लेकिन पुरस्कृत शिक्षकों से जुड़ा वादा पूरा नहीं करने पर पुरस्कृत शिक्षक फोरम राजस्थान का प्रतिनिधि मंडल कई बार मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिला और दो वर्ष से लम्बित संकल्प को अविलम्ब पूरा करने की माँग की तथा ज्ञापन दिया। एक बार पुनः राज्य स्तरीय सेमिनार के मंच पर लंबित वेतन वृद्धि के लाभ दिलाने की क्रियान्विति का मोहन मोरवाल को ज्ञापन सौंपा।
राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित पुरस्कृत शिक्षकों ने भाग लिया। इस अवसर पर पुरस्कृत शिक्षक फोरम द्वारा प्रकाशित (22 वां संस्करण) सैकंडरी बोर्ड परीक्षा तैयारी टिप्स पुस्तिका का राज्य स्तर पर निशुल्क वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।फोरम अध्यक्ष निर्मल ग्रोवर,महासचिव रामेश्वर प्रसाद शर्मा एवं प्रधानाचार्य सेंट माइकल स्कूल एन डिसिल्वा मंच पर उपस्थित रहे।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube