ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

ईटमारिया कुरीति नाश महाकुंभ 2026: गाडरी समाज ने रचा इतिहास

By Shubh Bhaskar · 11 Jan 2026 · 57 views
ईटमारिया कुरीति नाश महाकुंभ 2026: गाडरी समाज ने रचा इतिहास

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-धर्मनगरी ईटमारिया में 11 जनवरी 2026 को आयोजित गाडरी समाज की ऐतिहासिक बैठक में समाज सुधार के लिए महत्वपूर्ण संकल्प लिए गए। लोकमाता अहिल्या बाई गाडरी समाज छात्रावास समिति के नेतृत्व में दहेज प्रथा, बाल विवाह, अशिक्षा, मद्यपान और दुराचार जैसी कुरीतियों के उन्मूलन पर गहन चर्चा हुई। सम्माननीय पंच, पटेल, युवा नेतृत्व और विभिन्न कमेटियों के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
समाज सुधार के प्रमुख संकल्प
बैठक में निम्न संकल्प लिए गए: विवाह में सादगी और बेटी-बेटे को समान अधिकार,बाल विवाह पर पूर्ण प्रतिबंध,मद्यपान और नशे का त्याग,महिला सशक्तिकरण और नेतृत्व में भागीदारी,सभी गाडरी बच्चों की साक्षरता और परिवारों की समृद्धि
ऐतिहासिक दान और घोषणाएं
कोटड़ी तहसील के वरिष्ठ शिक्षक श्री गोपाल जी गाडरी ने छात्रावास समिति को 11,000 रुपये का दान दिया। उद्लियास पंचायत सरपंच उदयलाल गाडरी ने कोटड़ी में आगामी बैठक का निमंत्रण दिया और समान राशि दान करने की घोषणा की। देव सेना अध्यक्ष भैरू खाईडा ने तन-मन-धन से पूर्ण सहयोग का संकल्प लिया।
शाहपुरा छात्रावास समिति का नेतृत्व
लोकमाता अहिल्या बाई गाडरी समाज छात्रावास समिति, शाहपुरा के पदाधिकारी: अध्यक्ष: शकर लाल गाडरी, उपाध्यक्ष देवकिशन गाडरी,सचिव उदय लाल गाडरी,कोषाध्यक्ष नारायण गाडरी,सदस्य उदय लाल गाडरी
प्रमुख योगदानकर्ता
ईटमारिया सरपंच राजू गाडरी को निमंत्रण के लिए बधाई। अन्य प्रमुख सहयोगी: भोपा सीताराम गाडरी, पना गाडरी, मोहन गाडरी, कल्याण, देवी लाल, मांगू लाल, सोनू, वार्डपंच देवी लाल गाडरी वार्डपंच, गोपाल, महेंद्र, कैलाश, नारू, शिवराज, नारायण व आसपास के गांवों से माधु, देवी लाल, जगदीश, दुदा लाल, कन्हैयालाल सहित सभी समाजबंधुओं ने भाग लिया।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube