ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

दो दिन में 724 जरूरतमंदों को लगाए कृत्रिम अंग व उपकरण अशोका फाउंडेशन के शिविर में उमड़े लाभार्थी।

By Shubh Bhaskar · 11 Jan 2026 · 29 views
दो दिन में 724 जरूरतमंदों को लगाए कृत्रिम अंग व उपकरण

अशोका फाउंडेशन के शिविर में उमड़े लाभार्थी।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर अशोका फाउंडेशन की ओर से रविवार को बस स्टैंड स्थित जैन नसिया जी में ०7वां निशक्तजन कृत्रिम अंग व उपकरण वितरण शिविर संपन्न हुआ। दो दिवसीय इस शिविर में कुल 724 दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग लगाए गए एवं सहायक उपकरण वितरित किए गए। शिविर में बड़ी संख्या में लाभार्थियों की उपस्थिति रही।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि दिल्ली से आए वरिष्ठ समाजसेवी अतुल जैन रहे। *मुख्य अतिथि समाज सेवी अतुल जैन* ने कहा कि अशोका फाउंडेशन समाज सेवा का पर्याय बन चुका है। चलने-फिरने में अक्षम लोगों को सक्षम बनाना और उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करना सबसे बड़ी सेवा है। सच्ची सेवा वही है, जो जरूरत के समय किसी का सहारा बने और लाभार्थी को अंतर्मन तक खुशी दे।
विशिष्ट अतिथि युवा कवि विनीत चौहान एवं राजस्थान नगरपालिका कर्मचारी फेडरेशन के जिला अध्यक्ष हरीश जैन रहे। *विनीत चौहान* ने कहा कि अंग भंग होने पर जीवन सिमट जाता है, लेकिन अशोका फाउंडेशन ऐसे लोगों को सशक्त बना रहा है, यानी पूरे समाज को सशक्त कर रहा है। *हरीश जैन* ने कहा कि शिविर में आने वाला हर लाभार्थी समाज का महत्वपूर्ण अंग है, जिन्हें मजबूत बनाकर फाउंडेशन देश सेवा में योगदान दे रहा है।
इस अवसर पर भारतीय राजस्व सेवा के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. धीरज जैन एवं सीनियर आरएएस जितेंद्र सिंह नरूका ने सभी स्वयंसेवकों एवं सेवार्थियों का सम्मान किया।
*अशोका फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. सोनिया धीरज जैन* ने बताया कि दो दिन में कुल 724 लाभार्थियों का पंजीयन कर उन्हें उपकरण उपलब्ध कराए गए। इनमें 130 को ट्राईसाइकिल, 84 को व्हील चेयर, 48 को कैलिपर, 70 को जयपुर फुट, 81 को बैसाखी, ०8 को विजुअल स्टिक, 280 को श्रवण यंत्र तथा 13 जनों को वॉकर प्रदान किए गए।
शिविर के सफल आयोजन में अनुराग जैन, प्रमोद शर्मा, संजय, विमल जैन, पिंकी जैन एवं केसरी का विशेष सहयोग रहा। जिला मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी अशोका फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ सोनिया धीरज जैन द्वारा दी गई।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube