अल्केमी एकेडमी साथीन में 10 दिवसीय एनसीसी कैंप का रंगारंग समापन
By Shubh Bhaskar ·
11 Jan 2026 ·
135 views
अल्केमी एकेडमी साथीन में 10 दिवसीय एनसीसी कैंप का रंगारंग समापन
पीपाड़ शहर। उपखण्ड क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम साथीन स्थित अल्केमी एकेडमी में आयोजित 10 दिवसीय एनसीसी सी.ए.टी. कैंप का समापन भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। इस शिविर में सीनियर व जूनियर डिवीजन के लगभग 450 कैडेट्स ने अनुशासन और कौशल का प्रदर्शन किया।समापन समारोह के दौरान कैडेट्स ने देशभक्ति गीतों, लोक नृत्यों और प्रेरक लघु नाटिकाओं की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह में जोश भर दिया और पूरे माहौल को राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।कैंप कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल हर्षवीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि एनसीसी युद्ध के समय देश की 'सेकंड लाइन ऑफ डिफेंस' के रूप में कार्य करती है। उन्होंने कैडेट्स के 10 दिनों के कठिन परिश्रम की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने एकेडमी द्वारा प्रदान की गई विश्वस्तरीय सुविधाओं के लिए प्रबंध निदेशक जितेन्द्र सारण एवं फाउंडर कैप्टन उम्मेदराम सारण का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया।शिविर के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सीबीईओ नरेन्द्रसिंह राठौड़ ने कैडेट्स को एक जिम्मेदार नागरिक बनने की सीख दी और करियर में एनसीसी के महत्व पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर आरआईएस सतनाम सिंह, नायक सूबेदार सिकंदर सिंह, एसडीएम हजारीलाल, राष्ट्रपति बॉडीगार्ड कप्तान सिंह, प्रधानाचार्य ओमप्रकाश सारण, रामचन्द्र कुड़िया, बहादुर प्रकाश सारण सहित सैन्य स्टाफ, विद्यालय का शैक्षणिक स्टाफ और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।