संविदा प्लेसमेंट संघर्ष समिति की जिला स्तरीय बैठक आयोजित।
By Shubh Bhaskar ·
11 Jan 2026 ·
31 views
संविदा प्लेसमेंट संघर्ष समिति की जिला स्तरीय बैठक आयोजित।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर संविदा प्लेसमेंट संघर्ष समिति की जिला स्तरीय बैठक सामान्य चिकित्सालय में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत राजस्थान राज्य कर्मचारी भामसं के जिलाध्यक्ष पुष्पराज शर्मा एवं समिति के प्रदेशाध्यक्ष यश जोशी के नेतृत्व में हुई।
बैठक में प्लेसमेंट संविदा कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी की मांग, राजकीय संस्था गठन की प्रक्रिया को आगामी बजट में शामिल करवाने तथा संगठन की नीतियों को सभी विभागों के कर्मचारियों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। भामसं अध्यक्ष पुष्पराज शर्मा ने संगठन के विस्तार को लेकर अपने विचार रखे।
प्रदेशाध्यक्ष यश जोशी ने कहा कि राजस्थान में संविदा प्लेसमेंट पर कार्यरत कर्मचारियों पर विभागों में ठेका प्रथा हावी है, जिसके चलते कर्मचारी शोषण का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि अन्य राज्यों की तुलना में राजस्थान में न्यूनतम मजदूरी दर भी कम है, जिससे कर्मचारियों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
बैठक के दौरान चिकित्सा विभाग की वार्ड बॉय इकाई का गठन करते हुए कृष्ण कुमार को जिलाध्यक्ष, मुरली सैन को जिला महामंत्री एवं आलोक शर्मा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर समय सिंह, यश जोशी,अजीत जादौ,रमन सिंह, सुनील कुमार,रवि सिंह, हुकम प्रजापत,लालाराम,रेखा,सुषमा, गीता,मोनिका,रजनी,अमित शर्मा,रजंती,कृष्ण अवतार, अनीश खान,यमन,उमंग,नरेंद्र मिश्रा,नरेश कुमार,महेंद्र सिंह सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे। जिला मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी प्रदेश अध्यक्ष यश जोशी द्वारा दी गई।