ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पीपाड़ सिटी: सुरेश मारवाड़ी चेरीटेबल संस्थान द्वारा आयोजित नि:शुल्क शिविर में 400 से अधिक मरीज हूवे लाभान्वित

By Shubh Bhaskar · 11 Jan 2026 · 341 views
पीपाड़ सिटी: सुरेश मारवाड़ी चेरीटेबल संस्थान द्वारा आयोजित नि:शुल्क शिविर में 400 से अधिक मरीज हूवे लाभान्वित

​पीपाड़ सिटी ।स्थानीय माहेश्वरी भवन में रविवार को सुरेश मारवाड़ी चेरीटेबल सेवा संस्थान के तत्वावधान में नि:शुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया। भामाशाह स्वर्गीय सुरेश कुमार सेवग की पुण्य स्मृति में आयोजित इस शिविर में क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।शिविर का शुभारंभ जिला न्यायाधीश पूरणमल शर्मा, न्यायिक मजिस्ट्रेट दिव्या शर्मा के मौजूदगी में किया गया।

​विशेषज्ञों ने दी नि:शुल्क सेवाएँ

​संस्थान के प्रवक्ता मनमोहन राठी ने बताया कि शिविर में जोधपुर के श्री राम अस्पताल के सुप्रसिद्ध एवं अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने अपनी सेवाएँ दीं। दिनभर चले इस शिविर में कुल 400 से अधिक मरीजों का पंजीकरण कर उन्हें नि:शुल्क परामर्श व जाँच की सुविधा प्रदान की गई इसके साथ ही दवाइयां भी निशुल्क प्रदान की गई।

​इन रोगों का हुआ उपचार

​ब्रिल इंटरनेशनल दिल्ली द्वारा संयोजित इस शिविर में हृदय रोग व रक्तचाप से जुड़ी जाँचें, गठिया, साइटिका, कमर और घुटनों के दर्द , महिलाओं की स्वास्थ्य समस्याएं, बच्चों में मौसमी बीमारियाँ और कुपोषण की जाँच,गैस, कब्ज, एसिडिटी और पथरी की समस्या का समाधान एलर्जी व अन्य चर्म रोगों का उपचार व आवश्क परामर्श दिया गया
​आयोजक महेश सेवग के अनुसार, इस शिविर का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के उन लोगों तक उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा पहुँचाना है जो बड़े शहरों तक जाने में असमर्थ हैं। स्वर्गीय सुरेश कुमार सेवग की स्मृति में किए गए इस सेवा कार्य की स्थानीय नागरिकों ने काफी सराहना की। शिविर के दौरान संस्थान के पदाधिकारी और कार्यकर्ता व्यवस्थाएं संभालने में जुटे रहे।

इनकी रही उपस्थिति
जिला न्यायाधीश पूरणमल शर्मा, न्यायिक मजिस्ट्रेट दिव्या शर्मा,समाजसेवी महेश सेवग,सुनील सेवग,जितेंद्र सेवग,राकेश ,नरेंद्र सांघी,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष महेंद्र सिंह कच्छवाह,प्रभाकर टाक,बाबूलाल टाक, पूर्व पार्षद सोहनलाल साँखला,हनुमान शर्मा,अशोक दाधीच,ओमप्रकाश सेवग,पवन,मनमोहन राठी,ओम प्रकाश मरोटिया,भगवान विश्नोई,राकेश सोमानी सहित शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube