आईटीआई अलवर में 12 जनवरी को प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप शिविर का आयोजन।
By Shubh Bhaskar ·
11 Jan 2026 ·
14 views
आईटीआई अलवर में 12 जनवरी को प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप शिविर का आयोजन।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर-अलवर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) अलवर में 12 जनवरी को प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप योजना के अंतर्गत विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी और योग्य युवाओं को अप्रेंटिसशिप व रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के उप निदेशक एवं शिक्षुता सलाहकार मनोज अग्रवाल ने बताया कि इस शिविर में डिप्लोमा एवं आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। फिटर,मशीनिस्ट, इलेक्ट्रिशियन,टर्नर,वेल्डर,टूल एंड डाई मेकर,कारपेंटर सहित विभिन्न ट्रेड्स के 18 से 27 वर्ष आयु वर्ग के 10वीं, 12वीं एवं स्नातक योग्यता रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी अप्रेंटिस/रोजगार हेतु आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि प्रतिभागी अभ्यर्थी अपने साथ 10वीं की अंकतालिका,आईटीआई मार्कशीट,मूल प्रमाण पत्र एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य रूप से लेकर आएं। यह शिविर युवाओं को कौशल विकास के साथ रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर सिद्ध होगा।