ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

हनुमान चालीसा पाठ के साथ धूमधाम से मनाया गया श्री परशुराम सर्किल का दसवां स्थापना दिवस।

By Shubh Bhaskar · 10 Jan 2026 · 30 views
हनुमान चालीसा पाठ के साथ धूमधाम से मनाया गया श्री परशुराम सर्किल का दसवां स्थापना दिवस।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- श्री परशुराम सर्किल, अलवर का दसवां स्थापना दिवस शनिवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दोपहर 12 बजे श्री परशुराम सर्किल परिसर में संगीतमय सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया, जिसके उपरांत भंडारा प्रसादी का वितरण किया गया।
श्री परशुराम सर्किल के संयोजक एवं ब्राह्मण समाज अलवर के जिला महामंत्री ओम प्रकाश उर्फ ओपी शर्मा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 10 जनवरी को स्थापना दिवस पर हनुमान चालीसा पाठ के समापन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अलवर नगर के धर्मप्रेमी नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और प्रसादी ग्रहण की।
दसवें स्थापना दिवस कार्यक्रम के संयोजक होतीलाल शर्मा, पंडित विवेकानंद शर्मा, ललित शर्मा एवं रिकी टोंगड़ रहे। भंडारा एवं प्रसादी वितरण की व्यवस्था प्रभु दयाल शर्मा, रोहित वशिष्ठ एवं विजय भारद्वाज के नेतृत्व में की गई, जो सायं ०4 बजे तक चली।
संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ बीएमसी के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक शर्मा एवं दीपक पंडित के नेतृत्व में सामूहिक रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर मोहन भारद्वाज (पूर्व जिला अध्यक्ष),होतीलाल शर्मा, ललित भारद्वाज,ओपी शर्मा,राजकुमार शर्मा,अश्वनी जावली,राजेंद्र शर्मा, जगदीश शर्मा,अनिल शर्मा,पदम जोशी,कपिल शर्मा,बजरंग लाल शर्मा,गजेंद्र शर्मा,रिकी टोंगड़, नितेश भारद्वाज,संगीता गौड़, केशव पंडित,मोहित पंडित, दीपक,पंकज शर्मा,रवि शर्मा, हेमंत शर्मा,साहिल भारद्वाज, विशाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी आगंतुकों का दुपट्टा पहना कर स्वागत कर आभार व्यक्त किया और समाज में एकता व संस्कारों के संरक्षण का संदेश दिया।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube