भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी शाखा राजगढ़ की आवश्यक बैठक संपन्न, नई कार्यकारिणी का किया गठन।
By Shubh Bhaskar ·
10 Jan 2026 ·
33 views
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी शाखा राजगढ़ की आवश्यक बैठक संपन्न,
नई कार्यकारिणी का किया गठन।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी शाखा राजगढ़ की आवश्यक बैठक संपन्न,
नई कार्यकारिणी का किया गठन।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- राजगढ़ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी शाखा राजगढ़ की एक आवश्यक बैठक दिनांक 10 जनवरी 2026 शनिवार को अस्पताल के सामने स्थित कार्यालय में कामरेड सुभाष शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में शाखा के संगठनात्मक चुनाव संपन्न कराए गए।
इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया। चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत
सचिव पद पर कामरेड मनोज कुमार बोहरा (एडवोकेट),
सहसचिव पद पर कामरेड श्यामसुंदर ट्रेलर,
कोषाध्यक्ष पद पर कामरेड गीतेश्वर गॉड,
मीडिया प्रभारी पद पर कामरेड नागपाल शर्मा को नियुक्त किया गया।
साथ ही संगठन को सशक्त बनाने के लिए कामरेड अशोक कुमार शर्मा एवं कामरेड रामजीलाल सैनी को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।
बैठक में कामरेड मोहनलाल शर्मा, कामरेड तेजपाल सैनी, कामरेड शिवलाल सैनी, कामरेड अशोक कुमार शर्मा, कामरेड अवतार विजय, कामरेड रामजीलाल सैनी, कामरेड मनोज बोहरा एडवोकेट एवं मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
सभी सदस्यों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया। जिला सचिव कामरेड तेजपाल सैनी ने पार्टी संबंधी सहित अनेक मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किये।