ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अयोध्या में मांस बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध, मथुरा में भेदभाव क्यों? *पंडित संजय हरियाणा*

By Shubh Bhaskar · 10 Jan 2026 · 6 views
अयोध्या में मांस बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध, मथुरा में भेदभाव क्यों? *पंडित संजय हरियाणा*

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- मथुरा- मथुरा अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित संजय हरियाणा ने अयोध्या में मांस की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने का स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक निर्णय बताया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या सहित समस्त परिक्रमा मार्गों पर मांस की बिक्री के साथ-साथ ऑनलाइन मांस विक्रय पर भी रोक लगाई गई है। इस निर्णय से समस्त हिंदू समाज में खुशी की लहर है और अखिल भारत हिंदू महासभा सरकार का आभार व्यक्त करती है।
पंडित संजय हरियाणा ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब अयोध्या में यह व्यवस्था लागू हो सकती है तो मथुरा के साथ भेदभाव क्यों? उन्होंने बताया कि हाल ही में मथुरा के गोवर्धन चौराहे के सतोहा गांव के पास मांस पकड़े जाने की घटना सामने आई, जिसके विरोध में सनातनी संगठनों के साथ-साथ विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल जैसी संस्थाओं को भी प्रदर्शन करना पड़ा। उन्होंने मांग की है कि मांस कटान करने वालों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) जैसी कठोर कार्यवाही की जाए।
उन्होंने कहा कि यह स्थिति सरकार की दोहरी नीति को दर्शाती है। देश के सभी धार्मिक स्थलों को समान रूप से देखा जाना चाहिए। जिस प्रकार अयोध्या में मांस पर प्रतिबंध लगाया गया है, उसी तरह मथुरा में भी 84 कोस परिक्रमा मार्ग सहित संपूर्ण ब्रजमंडल क्षेत्र में मांस पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।
पंडित संजय हरियाणा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मथुरा के मेयर विनोद अग्रवाल से आग्रह किया कि संपूर्ण मथुरा जिले में मांस पर प्रतिबंध लगाने हेतु नगर निगम में प्रस्ताव पारित कर शासन स्तर पर भेजा जाए, ताकि मथुरा को पूर्ण रूप से तीर्थ स्थल घोषित किया जा सके।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में मथुरा के कुछ क्षेत्रों में ही प्रतिबंध लागू है, जिसका लाभ उठाकर मांस व्यापारी अन्य क्षेत्रों में कटान कर प्रतिबंधित क्षेत्रों में मांस बेचते हैं तथा ऑनलाइन सेवाओं के माध्यम से भी आपूर्ति करते हैं। इससे उन क्षेत्रों में रहने वाले लोग, जो मांस नहीं खाते, मानसिक पीड़ा और हीन भावना का सामना करते हैं। इस गंभीर समस्या पर सरकार को तुरंत और प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है।

More News

शाहपुरा में फूलडोल मेले को लेकर तैयारियां तेज, अस्थाई दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित
भीलवाड़ा में दलितों पर अत्याचार और बाबा साहेब के अपमान के खिलाफ फूटा बहुजन समाज का आक्रोश; कलेक्ट्रेट घेराव की चेतावनी
सम्पूर्ण विश्व को सनातन की शरण में आना ही होगा - महंत ज्ञानानंद • सांगठ में पंच परिवर्तन विषय पर हुआ मंथन, गौसेवा और सामाजिक एकता का लिया सामूहिक संकल्प
पौधरोपण की आड़ में 'हरा सोना' साफ: पीपल्दा में वन विभाग और ठेकेदारों की जुगलबंदी पर बरसे विधायक चेतन पटेल।
जयपुर सहित 13 जिलों में तेज बारिश हवा में ठंडक
रैणी (अलवर) में हरे वृक्षों की कटाई पर उठे सवाल, मंत्री के जन्मदिन पर चल रहा पौधारोपण अभियान!
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube